फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress President alarmed the opponents by winning all the four seats in the byelection

उपचुनाव में चारों सीटें जिताकर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने विरोधियों को किया चित

Thu, 04 Nov 2021 02:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Nov 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Himachal Congress President alarmed the opponents by winning all the four seats in the byelection
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में एक मंडी संसदीय सहित जुब्बल-कोटखाई, अर्की और फतेहपुर विधानसभा की तीन सीटें उपचुनाव कांग्रेस की झोली में डालने के बाद प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी में अपने विरोधियों को चित कर दिया है। कांग्रेस के जो नेता यह मानकर चल रहे थे पार्टी में प्रदेशाध्यक्ष राठौर की पकड़ कमजोर है, उनको भी अब सबक मिल गया है। 

विज्ञापन


 हाईकमान के पास भी राठौर का रिपोर्ट कार्ड पहुंचाया जा चुका है। जीत से एक और बात यह भी साफ हो गई है कि संगठन पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए यह जरूरी नहीं है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़े नेता ही पार्टी को संभाल सकते हैं।  इन चारों सीटों में कांग्रेस की जीत के बाद से वर्ष 2022 के  लिए राठौर के नेतृत्व की विधानसभा चुनाव कराने की बुनियाद अधिक मजबूत हुई है।
विज्ञापन


पार्टी के जो नेता प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व को लेकर कई तरह से सवाल उठाते रहे हैं। उनके उठाए सवालों का जवाब इस बार के उपचुनाव से मिल गया है। प्रदेशाध्यक्ष के बेहतरीन रिपोर्ट कार्ड को अब हाईकमान भी  उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकता। इस जीत से राठौर का हौसला भी काफी बढ़ेगा और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को अधिक मजबूती मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed