फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress Pradesh President and Leader of Opposition reached Delhi

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष दिल्ली रवाना, ये है वजह

Wed, 11 Sep 2019 08:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Sep 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
Himachal Congress Pradesh President and Leader of Opposition reached Delhi

सदस्यता अभियान पर कांग्रेस हाईकमान प्रदेशाध्यक्ष से जवाबतलब करेगा। अभी तक प्रदेश कांग्रेस के कुल ढाई लाख ऑफलाइन सदस्य बने हैं। शक्ति एप से ऑनलाइन 69.5 हजार सदस्य बने हैं।

विज्ञापन


एआईसीसी की बैठक में सदस्यता अभियान पर 12 सितंबर को दिल्ली में 24 अकबर रोज स्थित कार्यालय में मंथन किया जाना है। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को दिल्ली तलब किया गया है। दोनों नेता दिल्ली में होने वाली बैठक के लिए कूच कर गए हैं। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पहली बार एआईसीसी ने सभी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों और सीएलपी नेताओं को 12 सितंबर को सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के सदस्यता अभियान को बैठक के एजेंडे में प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। प्रदेश में सदस्यता अभियान को कितनी गति मिली और सदस्यों की कितनी संख्या बढ़ी है? इसे लेकर तक प्रदेशाध्यक्ष और सीएलपी नेता से सवाल जवाब किए जा सकते हैं। 


बताते हैं कि वर्ष 2010 से पार्टी के ऑफलाइन सदस्य बनाने के लिए कोई सदस्यता अभियान नहीं चलाया गया। वर्तमान में करीब ढाई लाख सदस्य ही बन पाए हैं।

वर्ष 2017 में शक्ति एक से 30 हजार सदस्य बनाए गए थे। नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के पदभार संभालने के बाद ऐसे सदस्यों की संख्या 69.5 हजार तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed