{"_id":"607186b1537c6f6a75245674","slug":"himachal-congress-pradesh-adhyaksh-kuldeep-rathore-statement-over-farmers-and-fertilizers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर बोले- किसानों और बागवानों के हितों से खिलवाड़ कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर बोले- किसानों और बागवानों के हितों से खिलवाड़ कर रही सरकार
Sat, 10 Apr 2021 04:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 10 Apr 2021 04:37 PM IST
सार
- उर्वरकों-कीटनाशकों की बढ़ी कीमतें वापस नहीं ली तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और बागवानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। किसानों-बागवानों की आवाज दबाने के लिए उर्वरकों, कीटनाशकों सहित खादों के मूल्य में बढ़ोतरी सोची-समझी राजनीतिक साजिश है। सरकार ने बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लिया तो प्रदेश कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
राठौर ने कहा कि अपनी हठधर्मिता के चलते सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है।
नए कृषि कानूनों में किसानों-बागवानों को एक बार फिर पूंजीपतियों के चंगुल में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। खाद में एकाएक 700 रुपये की वृद्धि किसानों-बागवानों की आर्थिकी पर सरकार का एक बड़ा प्रहार है।
विज्ञापन
कहा कि किसानों-बागवानों को पहले ही उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिलता, ऊपर से उर्वरक, कीटनाशक, फफूंदनाशक और अन्य आवश्यक उपकरण, कार्टन आदि महंगे मिलने से किसान-बागवान हतोत्साहित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से सब्सिडी के तहत खरीदे जाने वाले उपकरण भी खुले बाजार से खरीद करने की कृषकों को अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन