फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal congress media cell president Abhishek rana statement over Una hamirpur rail line

अभिषेक राणा बोले- ऊना-हमीरपुर रेल लाइन का सर्वे हुआ नहीं, पैसे कहां पर खर्च किए

Mon, 30 Aug 2021 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Aug 2021 06:01 PM IST
सार

अभिषेक ने कहा कि उत्तरी रेलवे से प्राप्त एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि अभी तक रेल लाइन का सर्वे नहीं हुआ है। हिमाचल की जनता केंद्रीय मंत्री से पूछती है कि यदि सर्वे हुआ ही नहीं तो रेल लाइन के लिए आए पैसे कहां पर खर्च हुए।

विज्ञापन
himachal congress media cell president Abhishek rana statement over Una hamirpur rail line
हमीरपुर में रेल पहुंचाने का दावा करता हुआ भाजपा का एक पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हिमाचल की जनता को ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन बनाने के झूठे सपने दिखाने का आरोप लगाया है। राणा ने वर्ष 2014 में अनुराग ठाकुर के भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ चुनावी पोस्टर, सोशल मीडिया पोस्ट और आरटीआई से प्राप्त रिकॉर्ड को मीडिया के सामने रखा है।

विज्ञापन


राणा ने कहा कि हमीरपुर-ऊना रेलवे के इस जुमले को और मजबूत करने के लिए अनुराग की ओर से  कहा गया कि 2815 करोड़ रुपये खर्च कर रेलवे लाइन का सर्वे हो चुका है और 2016 में उस समय के रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात कर ट्वीट भी किया गया कि सर्वे का काम पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


अभिषेक ने कहा कि उत्तरी रेलवे से प्राप्त एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि अभी तक रेल लाइन का सर्वे नहीं हुआ है। हिमाचल की जनता केंद्रीय मंत्री से पूछती है कि यदि सर्वे हुआ ही नहीं तो रेल लाइन के लिए आए पैसे कहां पर खर्च हुए। ऊना, हमीरपुर रेलवे लाइन परियोजना के लिए एक हजार रुपये केंद्र से पास करवा कर हिमाचल प्रदेश की जनता का मजाक उड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के समय किए गए वादों में से एक भी पूरा नहीं हुआ और अब जब चुनाव नजदीक हैं तो केंद्रीय मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा से फिर जनता को मूर्ख बनाने निकले हैं। दस सालों से ट्रेन का राग अलापने के बावजूद जब हमीरपुर तक ट्रेन नहीं पहुंची तो अनुराग अब प्रदेश में अपनी ही सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि वह 30 फीसदी खर्चा उठाने के लिए तैयार नहीं। 


राणा ने कहा कि यह वो लोग हैं जिन्होंने खुद को हिमाचल का बेटा, देव भूमि का बेटा, आपका अपना इत्यादि जैसे शब्द इस्तेमाल करके जनता की भावनाओं के साथ खेला और चुनाव जीते। आने वाले समय में कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी और सांसद का घेराव कर उनसे इस बारे में जवाब मांगा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed