{"_id":"59623ef64f1c1b4c718b471a","slug":"himachal-congress-may-take-action-against-vijay-singh-mankotia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनकोटिया पर कार्रवाई की तैयारी, सीएम के खिलाफ बोलने की मिलेगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनकोटिया पर कार्रवाई की तैयारी, सीएम के खिलाफ बोलने की मिलेगी सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Jul 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर विजय सिंह मनकोटिया पर कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस पार्टी विचार कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नरेश चौहान ने कहा है कि यह मामला पार्टी के विचाराधीन है। जल्द कोई निर्णय लिया जाएगा कि मनकोटिया की ओर से दिए गए बयान पर कांग्रेस को क्या करना है।
विज्ञापन
मनकोटिया ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर सीएण वीरभद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामलाल ठाकुर ने भी कहा कि मनकोटिया ने जिस तरह की बयानबाजी सीएम वीरभद्र सिंह और कांग्रेस सरकार के खिलाफ की है, उस पर कार्रवाई होनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस पर विचार करना ही चाहिए।
विज्ञापन
सुक्खू से तो बात नहीं हो पाई, लेकिन सुक्खू के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि इस मामले पर पार्टी विचार कर रही है। कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष एएन विद्यार्थी ने भी कहा कि ऐसे मामलों में निर्णय पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ही लेते हैं।
विज्ञापन