फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal congress leaders meet rajiv shukla for by-election tickets to candidates

उपचुनाव: शुक्ला से मिले संजय, राठौर और अग्निहोत्री, टिकटों के आवंटन पर हुआ मंथन

Sun, 03 Oct 2021 07:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Oct 2021 07:47 PM IST
सार

हाईकमान के पास भेजे गए तीन सीटों के उपचुनाव के लिए एक-एक नाम भेजे गए हैं। ये तीनों ही नेता राजपूत हैं।

विज्ञापन
Himachal congress leaders meet rajiv shukla for by-election tickets to candidates
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रभारी राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रभारी राजीव शुक्ला से रविवार को प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुलाकात की। इस दौरान मंडी संसदीय सीट सहित जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


मंडी संसदीय सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रोहित ठाकुर और फतेहपुर से भवानी सिंह का ही नाम प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने हाईकमान को भेजा है। अर्की विधानसभा सीट से दो नाम भेजे गए हैं। इनमें राजेंद्र ठाकुर और संजय अवस्थी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


हाईकमान के पास भेजे गए तीन सीटों के उपचुनाव के लिए एक-एक नाम भेजे गए हैं। ये तीनों ही नेता राजपूत हैं। ऐसी स्थिति में चौथा टिकट भी राजपूत को दिया जाएगा या फिर ब्राह्मण बाजी मारते हैं, यह जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल उम्मीदवारों के नामों पर केंद्रीय नेताओं के साथ बैठकों का दौर चला हुआ है। इसके बाद हाईकमान में जी-फोर के पास नामों की सूची मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed