फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress is finalizing chargesheet, serious allegations against 10 ministers

Himachal Congress Chargesheet: चार्जशीट को फाइनल करने में जुटी हिमाचल कांग्रेस, 10 मंत्रियों पर संगीन आरोप

Sat, 25 Jun 2022 12:12 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jun 2022 12:12 PM IST
सार

भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस चार्जशीट तैयार करने में जुटी है। इसे अगस्त में राज्यपाल को सौंपा जाएगा। चार्जशीट में सरकार के 11 में से 10 मंत्रियों पर संगीन आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Himachal Congress is finalizing chargesheet, serious allegations against 10 ministers
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस चार्जशीट तैयार करने में जुटी है। इसे अगस्त में राज्यपाल को सौंपा जाएगा। चार्जशीट में सरकार के 11 में से 10 मंत्रियों पर संगीन आरोप लगाए गए हैं। इसमें जयराम सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान घोटालों और गड़बड़ियों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। सरकार की अब तक की विफलता को भी शामिल किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले लोहा गर्म होते ही चार्जशीट के हथौड़े से प्रहार करने के मूड में है।

विज्ञापन


चार्जशीट में सरकार के एक मंत्री को छोड़कर, अन्य सभी के नाम शामिल किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मंत्री का नाम भले ही चार्जशीट में नहीं है, लेकिन मंत्री के विभाग की कारगुजारियों को प्रमुखता से शामिल किया है। सबसे ऊपर जलशक्ति विभाग को रखा गया है। सरकार के सत्ता पर रहते जल शक्ति विभाग में हुई गड़बड़ियों, भाई-भतीजावाद, टेंडरों की आड़ में भ्रष्टाचार और नौकरियां रेवड़ियाें की तरह बांटने जैसे आरोप लगाए गए हैं। अन्य विभागों में भी चहेतों और नेताओं के करीबियों को नौैकरी देने का आरोप है। 
विज्ञापन


 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों की आड़ में हुए घपले, मंत्री और भाजपा विधायकों के नाम भी चार्जशीट में जोड़े गए हैं। इन पर राजनीतिक लाभ उठाकर ठेके दिलाने के गंभीर आरोप हैं। एक लाख के बदले पांच लाख के टेंडर लगाने का भी आरोप है। बड़े कार्य चहेतों को देने के लिए बड़े कामों को हिस्सों में बांटने का आरोप है। स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य मंत्रियों के विभागों में गड़बड़ी को लेकर निशाना साधा गया है। उधर, कांग्रेस चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष राजेश धर्माणी ने कहा कि राज्यपाल को सौंपने के बाद चार्जशीट जारी की जाएगी। अगस्त में यह चार्जशीट राज्यपाल को सौंपी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed