{"_id":"5f6ddddb8ebc3e12a73826a9","slug":"himachal-congress-incharge-rajiv-shukla-press-conference-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं हिमाचल से अनभिज्ञ, मंत्री महेंद्र कोरोना के बारे में बेहतर जानते हैं: राजीव शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं हिमाचल से अनभिज्ञ, मंत्री महेंद्र कोरोना के बारे में बेहतर जानते हैं: राजीव शुक्ला
Fri, 25 Sep 2020 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 25 Sep 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेरे बारे में ठीक कहा है कि मैं हिमाचल के बारे में अनभिज्ञ हूं। प्रदेश में कोरोना को लेकर क्या स्थिति है, यह सरकार के नंबर दो मंत्री महेंद्र सिंह ने स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन
मंत्री से बेहतर कोई और नहीं जान सकता है। उनकी कही बात अखबारों की सुर्खियां बनी हैं। चुनाव धन-बल से नहीं, बल्कि जन बल से जीते जाते हैं। शुक्ला ने शुक्रवार को राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन में कहा कि किसान बिल किसानों-बागवानों के अहित में ही नहीं है, बल्कि इससे सभी वर्ग परेशान हैं। सभी वर्ग के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
कृषि बिल और जीएसटी को लेकर कांग्रेस ने जो सुझाव दिए थे, मोदी सरकार ने उन्हें नहीं माना। कांग्रेस किसानों के समर्थन में 2 से 10 अक्तूबर तक आंदोलन करेगी। रिज मैदान शिमला में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने 2 अक्तूबर को किसान बिल के विरोध में जुलूस निकाला जाएगा। दस अक्तूबर तक प्रदेश भर में आंदोलन और प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
शुक्ला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस एकजुट है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव जीतकर पार्टी सत्ता में आएगी। कहा कि प्रदेश में विकास थम गया है। हिमाचल का विकास कांग्रेस ही कर सकती है। कोरोना काल में प्रदेश कांग्रेस से भेजे 12 करोड़ के चर्चित बिल के बारे में कहा कि जब हाईकमान ने कह दिया है कि कोई बिल नहीं मिला तो बात खत्म हो गई।
उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष लोकतांत्रित तरीके से चुना जाना चाहिए तो शुक्ला बोले - इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहले ही साफ किया है कि सभी की राय को ध्यान में रखा जाएगा। कहा कि बिहार में महा गठबंधन की सरकार बनना तय है।