फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal congress in charge Rajni Patil arrived in shimla

शिमला पहुंचीं पाटिल, आज कांग्रेस की आम सभा को संबोधित करेंगी

Mon, 11 Jun 2018 09:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 11 Jun 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Himachal congress in charge Rajni Patil arrived in shimla

हिमाचल कांग्रेस की नई प्रभारी रजनी पाटिल रविवार को शिमला पहुंच गईं। हिमाचल पहुंचने के बाद पहले उनका प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कंडाघाट में स्वागत किया। उसके बाद शिमला में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला के निकट पर्यटन निगम शिमला के होटल होलीडे होम में भी उनका अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन


रजनी पाटिल की पूर्व प्रभारी सुशील कुमार शिंदे को कार्यभारमुक्त करने के बाद हिमाचल में बतौर प्रभारी नियुक्ति की गई है। वह सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पहली आम सभा को संबोधित करेंगी।  
विज्ञापन


पाटिल प्रदेश कांग्रेस की नई प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार हिमाचल आई हैं। रविवार को शिमला में सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अन्य कांग्रेस नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उनका कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, कर्नल धनीराम शांडिल, रोहित ठाकुर, नरेश चौहान, कुलदीप सिंह राठौर, प्रदीप भुज्जा, रितेश कपरेट समेत कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

Himachal congress in charge Rajni Patil arrived in shimla

पाटिल के शिमला पहुंचने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उनके स्वागत में ही सोमवार को शिमला में आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं को बुलाया गया है। पहले दौर में आम सभा होगी।

इस बैठक में तमाम कांग्रेस विधायक और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी बुलाए गए हैं। सोमवार को 11 बजे से लेकर करीब तीन बजे तक आम सभा रखी गई है। उसके बाद कांग्रेस नेता रजनी पाटिल से बारी-बारी से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को रजनी पाटिल पत्रकार वार्ता को भी संबोधित कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed