{"_id":"6b080d5f57ab5105780bf967","slug":"himachal-congress-held-a-save-the-constitution-march-at-the-ridge-cm-sukhu-did-not-participate-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कांग्रेस ने रिज पर निकाला संविधान रक्षा मार्च, सीएम सुक्खू नहीं हुए शामिल, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कांग्रेस ने रिज पर निकाला संविधान रक्षा मार्च, सीएम सुक्खू नहीं हुए शामिल, देखें वीडियो
Thu, 26 Nov 2026 04:14 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:14 PM IST
सार
मार्च में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पर जुटे और इसके बाद रिज मैदान पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मार्च निकाला।
विज्ञापन
कांग्रेस ने रिज पर निकाला संविधान रक्षा मार्च निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कांग्रेस ने गुरुवार को संविधान रक्षा मार्च निकाला। मार्च में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पर जुटे और इसके बाद रिज मैदान पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मार्च निकाला। यहां सभी को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने संविधान की रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताने के लिए यह मार्च निकाला।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मार्च में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, सह प्रभारी सह प्रभारी चेतन चौहान, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री, विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च के दाैरान वोट चोरी और पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन
