फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress Expels 23 Workers

कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम, सचिव समेत 23 कार्यकर्ता छह साल के लिए निष्कासित

Thu, 16 Nov 2017 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 16 Nov 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal Congress Expels 23 Workers

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय डोगरा और एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष यदोपति ठाकुर समेत 23 और नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इन पर अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप हैं।

विज्ञापन


इनकी शिकायत कांग्रेस प्रत्याशियों और ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों ने की, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए इन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासितों में से कई नेता प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी टिकट मांग रहे थे। यदोपति ठाकुर सरकाघाट से टिकट मांग रहे थे, मगर यहां से पवन ठाकुर को टिकट मिला।
विज्ञापन


उन पर पवन ठाकुर के खिलाफ काम करने की शिकायत आई है। इसी तरह से नाचन से पूर्व विधायक टेकचंद डोगरा के बेटे प्रदेश कांग्रेस सचिव संजय डोगरा भी टिकट मांग रहे थे। बाद में उन्होंने निर्दलीय नामांकन भरा। हालांकि, वे वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद बैठ गए। नाचन से दामोदर दास चौहान को भी निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैजनाथ से सुख राम भी निष्कासित

Himachal Congress Expels 23 Workers

उनका भी अच्छा जनाधार माना जाता है, मगर उन पर पार्टी उम्मीदवार का सहयोग न करने का आरोप है। नाचन से कांग्रेस प्रत्याशी लाल सिंह कौशल हैं। उधर इंदौरा से मलेंद्र राजन को भी कांग्रेस का टिकट नहीं मिला। यहां से कांग्रेस ने कमल किशोर को टिकट दिया। राजन पर भी कमल किशोर का साथ नहीं देने के आरोप में कार्रवाई की गई है। इसके अलावा नाचन से नरेश चौहान, बैजनाथ से सुख

राम, इंद्र नंदा, होंसर राम, विलायती राणा, सरकाघाट से अनिल कुमार शर्मा, अर्जुन, इंदौरा से सुधीर सिंह कटोच, सुरेंद्र पाल शर्मा, धर्मशाला से सुरेश तुली, राकेश चौधरी, अनुज कश्यप, नालागढ़ से प्रिंस शर्मा, राज रानी, केवल कृष्ण भारद्वाज, उजागर चौधरी, शाहपुर से कर्ण सिंह परमार, बलबीर चौधरी और गगन सिंह को भी छह साल के लिए कांग्रेस से निकाला गया है।

पहले भी ढाई दर्जन नेताओं पर कार्रवाई कर चुकी कांग्रेस

Himachal Congress Expels 23 Workers

पिछले दिनों कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में खडे़ पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया, सिंघी राम, पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर के अलावा हरीश जनारथा, बावा हरदीप सिंह, पूर्ण चंद जैसे कांग्रेस नेताओं को निष्कासित किया जा चुका है।

इसी तरह ठियोग से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी रहे राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा को भी निकाल दिया गया है। करीब ढाई दर्जन कांग्रेस नेताओं औरा पदाधिकारियों को पहले ही निष्कासित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed