फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress: Challenge to persuade dissatisfied in absence of Virbhadra Singh

हिमाचल: वीरभद्र का नाम भुनाएगी कांग्रेस, चारों सीटों पर मजबूत प्रत्याशी

Wed, 06 Oct 2021 11:58 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Oct 2021 11:58 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का नाम भुनाने की पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। वीरभद्र सिंह मंडी से सांसद, जुब्बल-कोटखाई और अर्की से खुद विधायक रहे थे और फतेहपुर में भी उनके प्रभाव के कारण कांग्रेस तीन बार लगातार चुनाव जीती है। 

विज्ञापन
Himachal Congress: Challenge to persuade dissatisfied in absence of Virbhadra Singh
हिमाचल कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट सहित जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा सीट से मजबूत कार्ड खेल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का नाम भुनाने की पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। वीरभद्र सिंह मंडी से सांसद, जुब्बल-कोटखाई और अर्की से खुद विधायक रहे थे और फतेहपुर में भी उनके प्रभाव के कारण कांग्रेस तीन बार लगातार चुनाव जीती है।मंडी संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के नाम के साथ प्रतिभा वीरभद्र सिंह जोड़कर ही कांग्रेस ने अगली रणनीति स्पष्ट कर दी है। इससे मंडी उपचुनाव में सहानुभूति बटोरने की पूरी तैयारी है।

विज्ञापन


फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भी वीरभद्र सिंह का प्रभाव रहा है। इस सीट पर वीरभद्र सिंह के भरोसेमंद रहे सुजान सिंह पठानिया लगातार तीसरी बार चुनाव जीते थे। अब दिवंगत सुजान सिंह के बेटे भवानी सिंह पर हाईकमान ने पूरा विश्वास जताया है और उन्हें फतेहपुर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है। जिला सोलन की अर्की विधानसभा सीट पर संजय अवस्थी के समक्ष विरोधियों की चुनौती रहेगी। अवस्थी ने वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ा था और करीब दो हजार वोट से हारे थे। इसे अच्छी टक्कर माना गया, इसी वजह से उन्हें टिकट भी मिला है।
विज्ञापन


हालांकि, इस बार अगर प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजेंद्र ठाकुर इस्तीफा देने के बाद भी चुनाव लड़ने या बगावत पर अड़े रहते हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के लिए संकट खड़ा कर सकते हैं। यहां कांग्रेस को भितरघात से बचना होगा। जुब्बल-कोटखाई सीट से रोहित ठाकुर को टिकट इस क्षेत्र के वोटरों को देखते हुए दिया गया है। एक धारणा है कि जुब्बल-कोटखाई के वोटर अक्सर सत्ता के साथ रहते हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र बरागटा को जिताकर विधानसभा पहुंचाया था। बरागटा के निधन के बाद सेब क्षेत्र के बागवान भावी नेता प्रोजेक्ट करना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में रोहित पर हाईकमान ने दांव खेला है। रोहित ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री रामलाल ठाकुर के पोते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों सीटों पर कांग्रेस जीतेगी: राठौर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर कहते हैं कि कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा से बाजी मार ली है और चारों सीटों पर पार्टी जीत दर्ज करेगी। उनका कहना है कि अर्की ब्लॉक में कार्यकारी अध्यक्ष सतीश कश्यप को लगाया गया है और पुरानी बीसीसी भंग कर दी है। उन्होंने कहा कि अर्की में  राजेंद्र सिंह को मनाया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed