फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress celebrates Nehru's 125th birth anniversary

नेहरू ने किया आधुनिक भारत का निर्माण: सुक्खू

Sun, 15 Nov 2015 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 Nov 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
Himachal Congress celebrates Nehru's 125th birth anniversary

हिमाचल प्रदेश में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती के अवसर पर ‘पंडित नेहरू-एक व्यक्तित्व-एक सोच कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में नेहरू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरू किया गया। इस अवसर पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स और सहकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन


सुक्खू ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर  मंत्रियों समेत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, हर्षवर्द्धन चौहान, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के चेयरमैन आईएन मेहता ने भी संबोधित कर पंडित नेहरू की जीवनी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष गीता नेगी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान, संजय सिंह, सचिव महेश शर्मा, अनिता वर्मा, अमित नंदा, अनिल गोयल, आशा कंवर, सुमन वर्मा, दीपक राठौर, प्रदीप वर्मा, रितेश कपरेट, अनिता ठाकुर, विधायक अनिरुद्ध सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, शहरी अध्यक्ष प्रदीप सिंह भुज्जा आदि भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed