लोकसभा चुनाव में इन चेहरों पर दांव खेल सकती है हिमाचल कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव का एलान होते ही हिमाचल कांग्रेस ने प्रत्याशियों को तय करने की कवायद तेज कर दी है। चारों सीटों से पार्टी टिकट के लिए 40 नेताओं ने आवेदन किया है लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी आवेदन का पैमाना छोड़कर जिताऊ चेहरों पर दांव खेल सकती है।
दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी जल्द इस पर फैसला लेगी। इसके बाद नामों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति के पास जाएगी। सूत्रों के अनुसार शिमला संसदीय सीट को छोड़कर अन्य तीनों सीटों पर आवेदन न करने वालों को टिकट दिया जा सकता है।
पार्टी के संगठनात्मक महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में गठित प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी आवेदनों पर चर्चा कर केंद्रीय चुनाव समिति के पास नाम भेजेगी। कमेटी में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत कोटली, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और कांग्रेेस विधायक दल नेता मुकेश अग्निहोत्री
शामिल हैं। राठौर ने कहा कि चारों सीटों पर जीतने वाले उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा जाएगा। देखा जाएगा कि ऐसे प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जाए, जो पार्टी का निष्ठावान नेता भी रहा हो।
शिमला में शांडिल, सुल्तानपुरी और नंदा दौड़ में आगे
शिमला संसदीय सीट (आरक्षित) से कांग्रेस के प्रबल दावेदारों में सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को माना जा रहा है। वे दो बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में विधायक हैं। वे कांग्रेस कार्यसमिति में सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं।
युवा नेता विनोद सुलतानपुरी भी आवेदन कर चुके हैं। उन्होंने दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए। वहीं, प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित नंदा पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव रहे हैं। वे पूर्व कांग्रेस सरकार ने एससी कमीशन में अध्यक्ष रहे।
शिमला से टिकट के लिए 15 नेताओं ने आवेदन किया है। इनमें सोहन लाल, सुरेंद्र गर्ग, गुरदयाल सिंह, जीआर मुसाफिर, बुद्धराम आजाद, देवेंद्र सिंह, सत्या गाजटा, अश्वनी कुमार, प्रकाश कटारिया, मेघराज, सोहन लाल दो और आत्माराम ने भी आवेदन किया है।
मंडी में फूंक फूंककर कदम रख रही कांग्रेस
हमीरपुर में अनुराग को टक्कर देने वाले की तलाश
हमीरपुर। कांग्रेस को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर को टक्कर देने के लिए दमदार प्रत्याशी की तलाश है। इस सीट से 11 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा बिट्टू, अनीता वर्मा, अभिषेक राणा, कर्नल विधि चंद लगवाल, कृष्ण कुमार चौधरी, सुभाष ढटवालिया, बंबर ठाकुर, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल और तीन अन्य लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है।
आवेदन न करने वाले को मिल सकता है टिकट
अभिषेक राणा का नाम सबसे ऊपर है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी और विधायक राजेंद्र राणा के नाम पर भी चर्चा है। पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा भी दौड़ में हैं।
कांगड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस में टिकट को लेकर अजीब सी स्थिति बनी है। कांगड़ा सीट से कांग्रेस के 7 नेताओं कर्ण पठानिया, डॉ. राजेश शर्मा, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, केसीसी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, भटियात से कुलदीप पठानिया और युवा नेता विशाल चंबियाल आवेदन कर टिकट की दौड़ में हैं।
पूर्व मंत्री जीएस बाली, सुधीर शर्मा, विधायक आशा कुमारी और ओबीसी नेता पवन काजल के नाम चर्चा में हैं। इस सीट पर ओबीसी और एसटी कार्ड भी खेला जा सकता है।