फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress can play stakes on these faces in Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव में इन चेहरों पर दांव खेल सकती है हिमाचल कांग्रेस

Wed, 13 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal Congress can play stakes on these faces in Lok Sabha elections
कांग्रेस पार्टी

लोकसभा चुनाव का एलान होते ही हिमाचल कांग्रेस ने प्रत्याशियों को तय करने की कवायद तेज कर दी है। चारों सीटों से पार्टी टिकट के लिए 40 नेताओं ने आवेदन किया है लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी आवेदन का पैमाना छोड़कर जिताऊ चेहरों पर दांव खेल सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी जल्द इस पर फैसला लेगी। इसके बाद नामों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति के पास जाएगी। सूत्रों के अनुसार शिमला संसदीय सीट को छोड़कर अन्य तीनों सीटों पर आवेदन न करने वालों को टिकट दिया जा सकता है।
विज्ञापन


पार्टी के संगठनात्मक महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में गठित प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी आवेदनों  पर चर्चा कर केंद्रीय चुनाव समिति के पास नाम भेजेगी। कमेटी में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत कोटली, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और कांग्रेेस विधायक दल नेता मुकेश अग्निहोत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


शामिल हैं। राठौर ने कहा कि चारों सीटों पर जीतने वाले उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा जाएगा। देखा जाएगा कि ऐसे प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जाए, जो पार्टी का निष्ठावान नेता भी रहा हो। 

शिमला में शांडिल, सुल्तानपुरी और नंदा दौड़ में आगे

Himachal Congress can play stakes on these faces in Lok Sabha elections

शिमला संसदीय सीट (आरक्षित) से कांग्रेस के प्रबल दावेदारों में सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को माना जा रहा है। वे दो बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में विधायक हैं। वे कांग्रेस कार्यसमिति में सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं।

युवा नेता विनोद सुलतानपुरी भी आवेदन कर चुके हैं। उन्होंने दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए। वहीं, प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित नंदा पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव रहे हैं। वे पूर्व कांग्रेस सरकार ने एससी कमीशन में अध्यक्ष रहे।

शिमला से टिकट के लिए 15 नेताओं ने आवेदन किया है। इनमें सोहन लाल, सुरेंद्र गर्ग, गुरदयाल सिंह, जीआर मुसाफिर, बुद्धराम आजाद, देवेंद्र सिंह, सत्या गाजटा, अश्वनी कुमार, प्रकाश कटारिया, मेघराज, सोहन लाल दो और आत्माराम ने भी आवेदन किया है।   

मंडी में फूंक फूंककर कदम रख रही कांग्रेस

Himachal Congress can play stakes on these faces in Lok Sabha elections
कांग्रेस सीएम जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र में फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रही है। पार्टी मंडी से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह पर दांव खेल सकती है। विधायक विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री स्वर्गीय करण सिंह के पुत्र आदित्य सिंह, कुल्लू जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और डीसीसी मंडी के अध्यक्ष दीपक और विद्या नेगी भी दौड़ में हैं। 

हमीरपुर में अनुराग को टक्कर देने वाले की तला
हमीरपुर। कांग्रेस को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर को टक्कर देने के लिए दमदार प्रत्याशी की तलाश है। इस सीट से 11 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा बिट्टू, अनीता वर्मा, अभिषेक राणा, कर्नल विधि चंद लगवाल, कृष्ण कुमार चौधरी, सुभाष ढटवालिया, बंबर ठाकुर, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल और तीन अन्य लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है।

आवेदन न करने वाले को मिल सकता है टिकट

Himachal Congress can play stakes on these faces in Lok Sabha elections

अभिषेक राणा का नाम सबसे ऊपर है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी और विधायक राजेंद्र राणा के नाम पर भी चर्चा है। पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा भी दौड़ में हैं। 

कांगड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस में टिकट को लेकर अजीब सी स्थिति बनी है। कांगड़ा सीट से कांग्रेस के 7 नेताओं कर्ण पठानिया, डॉ. राजेश शर्मा, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, केसीसी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, भटियात से कुलदीप पठानिया और युवा नेता विशाल चंबियाल आवेदन कर टिकट की दौड़ में हैं।

पूर्व मंत्री जीएस बाली, सुधीर शर्मा, विधायक आशा कुमारी और ओबीसी नेता पवन काजल के नाम चर्चा में हैं। इस सीट पर ओबीसी और एसटी कार्ड भी खेला जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed