हिमाचल कांग्रेस ने तैनात किए 10 ब्लॉक अध्यक्ष, 20 की नियुक्त जल्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस ने 10 ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती कर दी है। प्रदेश भर में 30 अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है। 20 की सूची भी जल्द जारी होने वाली है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पहले 10 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए बताया कि पांगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान चंद चौहान, भरमौर से भजन सिंह ठाकुर, चुराह से अश्विनी कुमार ठाकुर, पूह से प्रेम कुमार नेगी, निचार से बीर सिंह नेगी, कल्पा से प्रीतम नेगी, रोहडू से करतार सिंह कुल्ला, द्रंग से वामन देव ठाकुर, हमीरपुर से सुरेश पटियाल और सोलन से सरदार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इन ब्लॉक अध्यक्षों को इनके नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। राठौर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को हिदायत दी है कि 10 दिन के भीतर ब्लॉक कमेटियों के गठन करें। आगामी 20 दिन के भीतर बूथ कमेटियों के प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को अंतिम स्वीकृति के लिए भेजने होंगे। ब्लॉक कमेटी में 41 से अधिक सदस्य नहीं होंगे। जबकि बूथ कमेटियों में पांच से सात सदस्य नामित होंगे। पांच से सात सदस्य ही नामित होंगे। 20 नए ब्लॉक अध्यक्षों की सूची भी कांग्रेस जल्द जारी करने वाली है।