फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress and bjp campaigns for lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने शुरू की कदमताल, चर्चा में चल रहे ये नाम

Sun, 10 Jun 2018 12:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 10 Jun 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
himachal congress and bjp campaigns for lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। राज्य भाजपा जहां अमित शाह को हिमाचल बुलाकर चुनावी शंखनाद चाह रही है, वहीं प्रदेश कांग्रेस भी राहुल की ओर से हाल ही में तैनात नई प्रभारी रजनी पाटिल के 11 जून को रखे स्वागत कार्यक्रम के बहाने चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


मौजूदा समय में सभी लोकसभा सीटों पर काबिज भाजपा के समक्ष अपना वर्चस्व बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, पिछली बार बुरी तरह से हारी कांग्रेस को खाता खोलने के लिए खूब मेहनत करनी होगी। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपनी-अपनी कमर कस चुके हैं। चुनावी तैयारियों पर आने वाले दिनों में इनके कई कार्यक्रम तय हो सकते हैं। भाजपा अब पूरे चुनावी मोड में आने लगी है।
विज्ञापन


पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के संपर्क  अभियान को आगे बढ़ाते हुए राजधानी शिमला में कई मशहूर हस्तियों से भेंट की। इससे पहले भी वह कई कार्यक्रमों की लांचिंग कर चुके थे। 16 जून को वह मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का उद्घाटन करने जा रहे हैं। अन्य केंद्रीय नेताओं के हिमाचल आने का सिलसिला भी चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से कांग्रेस पार्टी भी पिछले कुछ अरसे से मोदी सरकार और जयराम सरकार को कई मुद्दों पर घेरने का कोई मौका नहीं चूक रही है। महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस अनेक बार कांग्रेस प्रदर्शन कर चुकी है। अब 11 जून के बाद नए प्रभारी की ओर से बागडोर संभालने के बाद पार्टी पहले से ज्यादा चुस्त होना चाह रही है।

संभावित प्रत्याशियों पर लगाए जा रहे कयास

himachal congress and bjp campaigns for lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों पर भी कयास शुरू कर दिए गए हैं। वर्तमान में शिमला से वीरेंद्र कश्यप, कांगड़ा से शांता कुमार, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और मंडी से रामस्वरूप शर्मा सांसद हैं। चारों भाजपा से हैं। इस हालात में भाजपा से इनकी अगले प्रत्याशियों के रूप में भी मजबूत दावेदारी मानी जा रही है।

वहीं कांग्रेस में कई नाम चर्चा में हैं। कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों में शिमला से पूर्व सांसद एवं सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल और मंडी से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के नाम चर्चा में हैं। कांगड़ा से पूर्व मंत्री जीएस बाली और सुधीर शर्मा तथा हमीरपुर से सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा या उनके पुत्र अभिषेक राणा के नाम चर्चा में हैं। राजेंद्र राणा पिछली बार अनुराग ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। 

अब सारी मुहिम ही लोकसभा चुनाव के लिए : चौहान 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि नई प्रभारी हिमाचल आ रही हैं। वह पूरे राज्य का दौरा करेंगी। अब सारी मुहिम ही लोकसभा चुनाव के लिए है। नई प्रभारी से चर्चा के बाद आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 

लगातार चल रहीं तैयारियां : सत्ती 
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। तैयारियां लगातार चल ही रही हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को न्योता दिया जा चुका है। वह हिमाचल आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed