फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal congress adhyaksh pratibha virbhadra singh statement in shimla

हिमाचल: प्रतिभा सिंह बोलीं- वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों को लेकर चुनाव में उतरेगी कांग्रेस

Wed, 27 Apr 2022 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Apr 2022 06:37 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलते हुए प्रदेश में सभी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगी। प्रदेश के लोग सत्ता परिवर्तन की राह पर हैं।

विज्ञापन
Himachal congress adhyaksh pratibha virbhadra singh statement in shimla
प्रतिभा वीरभद्र सिंह को मिठाई खिलाते बेटे विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस विधानसभा चुनाव में उतरेगी। संगठन में अब फेरबदल नहीं किया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां तय की जाएंगी। बुधवार को राजधानी शिमला स्थित अपने निजी आवास हॉली लाज में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला होगा।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी को सिरे से नकारते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी 12 सालों से काम कर रही थी, वहां की परिस्थितियां अलग थीं। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की गैर मौजूदगी को चुनौतीपूर्ण बताते हुए उन्होंने उपचुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनावों में जीत का दावा किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री को लेकर हाईकमान फैसला लेगा। अभी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने अपनी नियुक्ति के लिए विशेष तौर पर सोनिया गांधी का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि उन्होंने एक महिला को पार्टी की जिम्मेदारी सौंप कर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़वा देने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम उठाया है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलते हुए प्रदेश में सभी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगी। प्रदेश के लोग सत्ता परिवर्तन की राह पर हैं। भाजपा सरकार की नीतियों व फैसलों ने आज प्रदेश को बर्बादी की कगार पर ला कर खड़ा कर दिया है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट होकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने दावा किया है कि शिमला नगर निगम चुनावों के बाद आगामी विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। प्रतिभा सिंह ने पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा, प्रदेश मामलों के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त, तजेंद्र पाल बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित सभी पार्टी नेताओं का उन पर इस नए पद के लिए अपना विश्वास देने पर आभार व्यक्त किया।

प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी संभालने से पूर्व कुलदेवी से आशीर्वाद लेने पहुंचीं प्रतिभा सिंह

मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से पहले सराहन पहुंच कर अपनी कुल देवी भीमाकाली के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। नव नियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंगलवार को अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद रामपुर पहुंचीं।

यहां रात को रामपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदम महल परिसर में खूब आतिशबाजी की। पदम महल से प्रतिभा सिंह बुधवार सुबह करीब छह बजे सराहन के लिए निकलीं और साढे़ सात बजे सराहन पहुंच कर सीधे भीमाकाली मंदिर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे तक पूजा-अर्चना की। सराहन में पंचायत प्रधान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया और बधाई दी। इसके बाद वह सीधे शिमला को रवाना हो गईं। 

इस मौके पर रामपुर ब्लॉक के बीडीसी अध्यक्ष आशीष कायथ, सराहन पंचायत प्रधान अनु मेहता, उपप्रधान सोहन पानटू, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव राजेश लारजू, उमेश आर्य, रमेश सोनी, सतपाल खन्ना, पूर्ण शर्मा, सोहन लाल, पदम नोगल, हीरा सोनी सहित महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed