फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congres Protest outside ED office in shimla

Himachal Congres Protest: शिमला में ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों का धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 13 Jun 2022 07:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Jun 2022 07:48 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा की तानाशाही नीतियों से देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

विज्ञापन
Himachal Congres Protest outside ED office in shimla
ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया धरना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला में सोमवार को ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी के साथ हाथ में झंडे और तख्तियां लेकर कांग्रेस नेताओं ने छोटा शिमला से लेकर ईडी कार्यालय तक जुलूस भी निकाला।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा की तानाशाही नीतियों से देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है। कांग्रेस इसके खिलाफ  देशभर में बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने देश में बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा के लिए भाजपा को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी के समन का कड़ा विरोध किया। कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं के साथ खड़ी है। उनके खिलाफ  भाजपा के राजनीतिक षड्यंत्र को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन कर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

लोग इसे कभी माफ  नहीं करेंगे। कहा कि ईडी ने जिस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेजा है, उससे दोनों नेता पाक साफ  साबित होंगे। देश में कानून का राज चलता है और कांग्रेस को कानून पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed