फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: CM Sukhu said-Central govt should give disaster relief package for Himachal without any condition

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल के लिए बिना किसी शर्त के आपदा राहत पैकेज दे केंद्र सरकार

Mon, 14 Jul 2025 10:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Jul 2025 10:09 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर सीएम ने कहा कि बादल फटने जैसी घटनाओं के पीछे के वैज्ञानिक और पर्यावरणीय कारणों का गहराई से अध्ययन किया जाना समय की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
Himachal: CM Sukhu said-Central govt should give disaster relief package for Himachal without any condition
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर कहा कि हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार बिना शर्त राहत पैकेज दे। इससे सहायता सीधे प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा सकेगी। सीएम सुक्खू दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें हिमाचल समेत मंडी जिले में बादल फटने, भारी बारिश और भूस्खलन से हुए जानमाल को हुए नुकसान की जानकारी देंगे। सीएम अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सीएम ने कहा कि बादल फटने जैसी घटनाओं के पीछे के वैज्ञानिक और पर्यावरणीय कारणों का गहराई से अध्ययन किया जाना समय की आवश्यकता है। ऐसा अध्ययन आपदा प्रबंधन की रणनीतियों को सशक्त बनाने के साथ-साथ हमें पर्यावरणीय असंतुलन को समझने और भविष्य की चुनौतियों के प्रति तैयार रहने में सक्षम बनाएगा। सीएम ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के लिए हमें वन भूमि की आवश्यकता है। हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि पुनर्वास के लिए वन भूमि पर घर बनाने की अनुमति दी जाए। आपदा ने हमें गहरे जख्म दिए हैं। मैंने लोगों की आंखों में वह पीड़ा देखी है, जो अपनों को खोने का असहनीय दुख देती है। सीएम सुक्खू हिमाचल प्रदेश के लिए 2023 में आई आपदा राहत राशि को जारी करने का मामला भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस हाईकमान से भी कर सकते हैं मुलाकात
मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस हाईकमान के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। वह हिमाचल में कांग्रेस संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री सुक्खू कह चुके हैं कि प्रतिभा सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अच्छा काम रहा है। प्रतिभा सिंह को हटाने की चर्चाओं से उपजी असमंजस की स्थिति पर भी उनका दिल्ली दौरा स्थिति साफ कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed