फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cm jairam thakur sister is anganwadi worker

हिमाचल में राम राज, नए सीएम की बहन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भाई..

Mon, 25 Dec 2017 01:22 PM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 25 Dec 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
himachal cm jairam thakur sister is anganwadi worker

जयराम ठाकुर का परिवार सादगी की मिसाल है। छोटी बहन अनु ठाकुर आंगनबाड़ी वर्कर हैं तो बड़े भाई अनंत राम काष्ठकुणी शैली के निपुण कारीगर। जब भाई पहली दफा विधायक चुने गए थे तो बहन को आंगनबाड़ी वर्कर बने कुछ ही दिन हुए थे।

विज्ञापन


भाई विधायक से पंचायतीराज मंत्री और आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंच गए हैं, लेकिन आज भी बहन आंगनबाड़ी वर्कर ही हैं। बड़े भाई अनंतराम पिता स्व. जेठूराम से विरासत में मिली काष्ठकला की कारीगरी की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन


गरीबी का दौर देखकर छात्र राजनीति से संघ तक सफर आसान नहीं था। गरीबी के दौर में इस परिवार की बदौलत ही सफर तय किया।

राजनीति में कदम रखने पर जब वर्ष 1993 में हार मिली तो परिवार चट्टान की तरह साथ रहा। हालांकि, माता-पिता ने एक बार राजनीति में जाने से टोका भी, लेकिन जयराम के बुलंद हौसलों के आगे गरीबी ने भी घुटने टेक दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता कहते थे- राजनीति गरीबों का काम नहीं बेटा

himachal cm jairam thakur sister is anganwadi worker

जयराम की बहन अनु ठाकुर ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि पिता स्व. जेठूलाल कहते थे यह राजनीति गरीबों का काम नहीं है बेटा, लेकिन हार से भाई जयराम ने दिल छोटा नहीं किया। 

1998 में जीत के बाद से जयराम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कहते-कहते बहन की आंखें भर आती हैं। कहा सोचा न था एक दिन भाई इस तरह से हमारे हिमाचल का मान-सम्मान बनेगा। आप सबको बधाई एक गरीब परिवार का बेटा भाई आज सीएम बना है। 

खेतीबाड़ी से जुड़ा परिवार, सरकारी नौकरी तक नहीं 
जयराम ठाकुर के भाई-बहन आज भी सादगी से जीवन यापन कर रहे हैं। जयराम अब मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए हैं, लेकिन इनकी दिनचर्या में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। एक भी भाई-बहन सरकारी नौकरी में नहीं है।

सबसे बड़ी बहन पुरणू देवी घर संभालती हैं। उनकी उम्र 60 पार हो गई है। बड़े भाई अनंत राम काष्ठकला शैली के कारीगर हैं तो छोटे भाई वीर सिंह ठेकेदार हैं।

सबसे छोटी बहन 20 वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही हैं। एक भतीजा पुलिस में भर्ती हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed