फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cm Jairam thakur launched mobile phone friend website for tourists

पर्यटकों के लिए मोबाइल फोन मित्र वेबसाइट शुरू

Tue, 15 Jan 2019 04:36 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 15 Jan 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
himachal cm Jairam thakur launched mobile phone friend website for tourists

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पर्यटकों के लिए मोबाइल फोन मित्र वेबसाइट himachaltourism.gov.in का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि वेबसाइट मोबाइल फोन मित्र है, इसमें सभी उपकरणों के लिए एक समान कोड बेस है।

विज्ञापन


इसके संचालन के लिए मोबाइल में अलग से साइट की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस साइट में फुल स्क्रीन इमेज गैलरी भी है, इसमें पर्यटन से संबंधित चित्र देखे जा सकते हैं। इस वेबसाइट में आसानी से जोड़ने, संपादित करने, मिटाने के लिए एकीकृत विषयवस्तु प्रबंधन प्रणाली है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश की पर्यटन क्षमता का प्रचार यू-ट्यूब, ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक के जरिये करने निर्देश दिए। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि एशियाई विकास बैंक की 1900 करोड़ रुपये की प्रदेश के कम पहचान वाले और अनछुए क्षेत्रों का पर्यटन की दृष्टि से दोहन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग का कैलेंडर जारी

himachal cm Jairam thakur launched mobile phone friend website for tourists

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में पर्यटन विभाग की वेबसाइट और कलेंडर जारी करते हुए यह बात कही। विभाग की ओर तैयार कलेंडर विभिन्न चित्रों जैसे रिवालसर झील मंडी, टाउन हाल शिमला, फाग मेला किन्नौर, शिमला जाती हुई ट्रेन, तीर्थन घाटी कुल्लू, स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाए गए चीड़ की पत्तियों के उत्पाद, शिमला का रिज मैदान, जुजुराना पक्षी, डायना पार्क में पर्वतीय बाइकिंग, मंडी, कुल्लू दशहरा, सिरमौर जिले का चूड़धार और कुल्लू घाटी के होम स्टे का मिश्रण है।

उन्होंने पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रदेश के होटलों और होम-स्टे को सही तरीके से जोड़ने पर बल दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी और राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, निदेशक पर्यटन सीपी वर्मा, एचपीटीडीसी की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन मनोज कुमार, रविंद्र मखईक इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed