फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal CM CM Sukhvinder Singh Sukhu will go to Delhi today

Himachal CM: आज दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रत्याशियों को लेकर हाईकमान से करेंगे मंथन

Fri, 14 Jun 2024 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Jun 2024 01:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को दिल्ली जाएंगे। उपचुनाव को लेकर वे प्रत्याशियों को लेकर हाईकमान से मंथन करेंगे।

विज्ञापन
Himachal CM CM Sukhvinder Singh Sukhu will go to Delhi today
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस का टिकट किसे दिया जाए, इसे लेकर हाईकमान से चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को दिल्ली जाएंगे। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में दस जुलाई को विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है।

विज्ञापन


नालागढ़ से हरदीप बावा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। देहरा और हमीरपुर से प्रत्याशी तय करने के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों के पैनल बनाए गए हैं। शुक्रवार को हाईकमान से चर्चा के बाद कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों की सूची दो-तीन दिनों में जारी हो सकती है। उधर, शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला से बाहर होने के कारण आम जनता से नहीं मिल पाएंगे। मुख्यमंत्री ने हर सप्ताह के शुक्रवार को जनता दरबार लगाने का फैसला लिया हुआ है। मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर की सीट से टिकट दावेदारों की संख्या सबसे अधिक है। यहां से पूर्व विधायक अनिता वर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, राजीव राणा और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू के बीच मुकाबला चल रहा है।
विज्ञापन


विगत विधानसभा चुनाव में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने यहां से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा था। देहरा से पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा और नरदेव कंवर के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। अन्य दावेदारों को भी यहां तलाशा जा रहा है। नालागढ़ से पूर्व प्रत्याशी हरदीप बावा को टिकट मिल सकता है। यहां कांग्रेस के पास बहुत अधिक विकल्प नहीं है। उधर, पार्टी प्रत्याशी तय करने से पहले तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, जिला पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा की जाएगी। दिल्ली से लौटकर मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बैठक करने के बाद हाईकमान को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। इसके बाद ही प्रत्याशियों को लेकर अंतिम फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed