फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal cloud burst in anni kullu

हिमाचल: आनी में बादल फटा, दो मंजिला मकान, सेब के सैकड़ों पेड़ बहे

Thu, 27 Jul 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू) Updated Thu, 27 Jul 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
Himachal cloud burst in anni kullu

हिमाचल में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात को आनी खंड के कंडुगाड क्षेत्र में बादल फटने से दोमंजिला मकान बह गया। सेब के दो सौ पेड़ भी बारिश की भेंट चढ़ गए, जबकि पांच अन्य मकानों को बारिश से आंशिक नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। भूस्खलन से एक गांव को खतरा हो गया है।

सूचना मिलते ही बुधवार को राजस्व विभाग और विधायक खूबराम आनंद ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

एसडीएम आनी पंकज शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को एक जगह अत्यधिक बारिश होने से बाढ़ आ गई। इससे कंडुगाड के मदललाल का दो मंजिला मकान बह गया। 

दो सौ छोटे-बडे़ सेब के पेड़ भी बहे

Himachal cloud burst in anni kullu

ताराचंद, केवलराम सहित पांच लोगों के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची। इसके बलावा बागवानों जवाहरलाल और भागेराम के दो सौ छोटे-बडे़ सेब के पेड़ भी बह गए। देवता के सराय भवन को क्षति पहुंची। कई घरों में बारिश का मलबा घुस गया।

भूस्खलन से कंडुगाड-पटारना सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई। इसे दुरुस्त करने के लोनिवि को निर्देश दिए हैं। वहीं, लोनिवि के एसडीओ पीडी कश्यप ने कहा कि वीरवार शाम तक सड़क बहाल कर दी जाएगी।

स्थानीय लोगों ने सरकार तथा प्रशासन से जल्द नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है। एसडीएम ने लोगों से आह्वान किया है कि वे नदी-नालों के नजदीक न जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed