{"_id":"ba57e014818e523199bc9ddc401bac24","slug":"himachal-chamba-prison-assault-among-inmates-in-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल बनी फाइट क्लब, पुलिस कर्मी दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल बनी फाइट क्लब, पुलिस कर्मी दर्शक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 17 Sep 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारागार चंबा में दो कैदी भोजन को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों कैदियों में हाथापाई हुई और बाद में उन्होंने एक दूसरे पर खूब लात घूंसे बरसाए। कारागार चंबा में मंगलवार रात हुई इस वारदात के बाद मामला सदर थाना तक पहुंच गया।
विज्ञापन
घटना के दौरान जेल में अन्य कैदियों में भी भगदड़ मच गई। सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। मामले को लेकर सदर थाना में रपट दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रात के समय जेल में घंटी बजते ही कैदी भोजन करने के लिए कतार में खड़े हो गए। इस दौरान भोजन को लेकर दो कैदी आपस में उलझ पड़े। काफी देर बहसबाजी के बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते जेल कुश्ती का अखाड़ा बन गया। पुलिस ने रपट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद दोनों कैदियों का मेडिकल भी कराया गया।
डीएसपी हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। दोनों विचाराधीन कैदियों का मेडिकल भी कराया गया है।