फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Chamba News: river rafting trial success in Ravi river

Chamba News: रावी की लहरों पर भी होगी रिवर राफ्टिंग, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार

Mon, 23 Oct 2023 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Oct 2023 05:55 PM IST
सार

विभाग की ओर से चंबा में युवाओं को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिलवाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की योजना है।

विज्ञापन
Himachal Chamba News: river rafting trial success in Ravi river
रावी की लहरों पर रिवर राफ्टिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा के युवाओं को रिवर राफ्टिंग से रोजगार देने की तैयारी है। पर्यटन विभाग इन्हें प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इसके लिए विभाग ने रावी नदी में राफ्टिंग का ट्रायल करवाया, जो सफल रहा है। विभाग ने अब अटल बिहारी माउंटेनरिंग संस्थान मनाली को पत्र लिखकर युवाओं को चंबा में प्रशिक्षित करने का आग्रह किया है। स्वीकृति मिलने पर जिले के युवाओं को प्रशिक्षित कर रिवर राफ्टिंग के लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इससे इन्हें रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


चंबा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। वैश्विक महामारी कोरोना काल के बाद से लेकर अब तक होटल व्यवसाय पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। जिला प्रशासन के प्रयासों से अब चंबा में परेल से उदयपुर तक रिवर राफ्टिंग की संभावनाओं को देखते हुए ट्रायल किया गया, जो सफल साबित रहा है। विभाग की ओर से चंबा में युवाओं को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिलवाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की योजना है।
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन चंबा के सचिव नागेश वकील ने बताया कि राफ्टिंग का ट्रायल किया गया। यह सफल रहा है। ट्रायल परेल से उदयपुर तक किया गया। चंबा में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रिवर राफ्टिंग अच्छी शुरुआत साबित हो सकती है। उपायुक्त चंबा ने साफ किया है कि युवा मुख्यमंत्री स्वावलंबी योजना में ऋण लेकर राफ्ट खरीद सकते हैं। भनोता में या उदयपुर में वोटिंग प्वाइंट की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि अटल बिहारी माउंटेनरिंग संस्थान मनाली को पत्र लिखकर युवाओं को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण देने का आग्रह किया गया है। अगर वहां से हामी आती है तो युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और जिले में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed