{"_id":"599e8a6d4f1c1bd9258b474d","slug":"himachal-chamba-manimahesh-chopper-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीपैड पर शिवभक्तों का डेरा, मणिमहेश के लिए उड़ानें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीपैड पर शिवभक्तों का डेरा, मणिमहेश के लिए उड़ानें बंद
रणजीत शर्मा/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिमहेश यात्रा के लिए पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से आए शिवभक्त भरमौर हेलीपैड पर काफी संख्या में जमा हो गए हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने बुधवार को मणिमहेश के लिए यहां से चौपर की उड़ानें बंद कर दी हैं। वीरवार को भी चौपर कोई उड़ान नहीं भरेगा।
विज्ञापन
कुछ साल पहले हेलीपैड पर शिवभक्तों के डेरा जमाने और चौपर सेवाएं बाधित होने को लेकर काफी विवाद हो चुका है। इसके बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया कि जम्मू-कश्मीर से आने वाले जत्थों को दो दिनों तक यहां रुकने दिया जाएगा और इन दिनों चौपर की उड़ानें नहीं होंगी।
विज्ञापन
बहरहाल, मणिमहेश यात्रा के लिए अब आगामी उड़ानें 25 अगस्त से ही आरंभ होंगी। दो दिनों तक कोई भी उड़ान न होने की सूरत में अब आयरन और यूटीआई कंपनी के चौपर भरमौर से वापस चले गए हैं। एडीएम विनय धीमान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से हर वर्ष सैकड़ों की तादाद में शिवभक्त राधाष्टमी पर होने वाले बड़े न्हौण (पवित्र स्नान) में डल झील में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। इसी क्रम में बुधवार को जम्मू-कश्मीर से काफी संख्या में भोले के भक्त भरमौर हेलीपैड पर पहुंच गए हैं।
जम्मू-कश्मीर से आए इन जत्थों के चलते अब भरमौर स्थित हेलीपैड से गौरीकुंड के लिए कोई भी उड़ान वीरवार को नहीं हो पाएगी। जम्मू-कश्मीर के जत्थों में शामिल शिव भक्त वीरवार को भरमौर के हेलीपैड पर ही रहेंगे।
इस दौरान शिवभक्त चौरासी स्थित मंदिरों के दर्शन, भरमाणी माता मंदिर और कुंड के दर्शन करेंगे। हेलीपैड पर भद्रवाहियों का मेला भी आयोजित होगा। 25 अगस्त की सुबह पूजा-अर्चना के बाद शिवभक्त अपने अगले पड़ाव हड़सर की तरफ कूच करेंगे। 28 अगस्त को डल झील में डुबकी लगाने के बाद वापसी करेंगे।