फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Cabinet Support To Cm Virbhadra Singh

सियासी घमासान के बीच वीरभद्र के साथ मंत्रियों का हाथ

Tue, 12 Jul 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 12 Jul 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
Himachal Cabinet Support To Cm Virbhadra Singh

मुख्यमंत्री से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहली गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में सियासी घमासान के बीच अचानक बुलाई कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों ने वीरभद्र सिंह के नेतृत्व पर आस्था जताई है। पूरा मंत्रिमंडल एक बार फिर से उनके समर्थन में खड़ा हो गया। सचिवालय में सोमवार सुबह नौ बजे हुई बैठक में इसी सिंगल एजेंडे पर चर्चा हुई। विपक्ष के इस्तीफे की मांग को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री के समर्थन में प्रस्ताव भी पारित किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आधा घंटा चली कैबिनेट की बैठक में विद्या स्टोक्स, जीएस बाली, सुधीर शर्मा, ठाकुर सिंह भरमौरी, सुजान सिंह पठानिया, कर्ण सिंह, धनी राम शांडिल, अनिल शर्मा और प्रकाश चौधरी मौजूद रहे। कौल सिंह ठाकुर पहले से ही चंडीगढ़ में होने और मुकेश अग्निहोत्री विदेश दौरे के चलते बैठक में शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


बैठक में सिंगल एजेंडे पर सीएम से जुड़े मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद पैदा हुए हालात पर चर्चा की गई। इसके बाद सभी मौजूद मंत्रियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्हें पूरा समर्थन दिया। बैठक के बाद सीएम बिलासपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी मंत्रियों ने परिवहन मंत्री बाली के कमरे में बैठक की। सभी मंत्रियों ने मीडिया के सामने भी वीरभद्र के नेतृत्व पर भरोसा जताया और भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। कहा कि जो मामला कोर्ट में है उस पर बयानबाजी कर विपक्ष सरकार और सीएम वीरभद्र को बदनाम करने का असफल प्रयास कर रहा है।

क्या कहा मंत्रियों ने

Himachal Cabinet Support To Cm Virbhadra Singh

जीएस बाली: सभी मंत्री सीएम के साथ हैं। विपक्ष के इस्तीफे की मांग को कैबिनेट ने खारिज कर दिया है। स्मृति ईरानी के बयान पर कहा कि उन्हें खुद भी सोचना चाहिए कि लोग उनके बारे में क्या कहेंगे।

विद्या स्टोक्स: मंत्री ही नहीं बल्कि प्रदेश की जनता भी सीएम वीरभद्र सिंह के साथ है। विपक्ष जनता का ध्यान सरकार के विकास कार्यों से भटकाने का प्रयास कर रहा है।

प्रकाश चौधरी: सीएम वीरभद्र की लोकप्रियता से विपक्ष डर रहा है। यही कारण है कि वो कानूनी मामले पर भी राजनीति करने का मौका नहीं छोड़ना चाहता। जब भी चुनाव होंगे कांग्रेस फिर जीत दर्ज करेगी।

कर्ण सिंह: केंद्र के बहाने हिमाचल सरकार अस्थिर करने का प्रयास हो रहा है। प्रदेश में चुनाव समय पर ही होंगे क्योंकि हिमाचल में चुनी हुई स्थायी सरकार है और ऐसे हंगामों से सरकार नहीं गिरेगी।

22 से 27 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र
कैबिनेट बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 22 से 27 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। तिथि पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिव सुंदर सिंह वर्मा ने बताया कि बैठकों का कैलेंडर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed