फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet nod for revised UGC pay scale to college and university teachers

Cabinet Meeting: कॉलेज-विश्वविद्यालयों के 3200 शिक्षकों के यूजीसी पे स्केल को आज मिलेगी मंजूरी

Thu, 28 Jul 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Jul 2022 05:00 AM IST
सार

यूजीसी पे स्केल मिलने पर शिक्षकों के मासिक वेतन में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
himachal cabinet nod for revised UGC pay scale to college and university teachers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 3200 शिक्षकों की कई माह से लंबित यूजीसी पे स्केल की मांग वीरवार को पूरी होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार सुबह 10:30 बजे राज्य सचिवालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में पे स्केल देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी। वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बुधवार को यह प्रस्ताव मुख्य सचिव को भेज दिया गया है। यूजीसी पे स्केल मिलने पर शिक्षकों के मासिक वेतन में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य करने का प्रस्ताव तैयार किया है। अब इसको लेकर बड़ा फैसला सरकार को लेना है। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली और आउटसोर्स मामले को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश में बीते एक वर्ष से कर्मचारी संगठन संघर्षरत हैं।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह के दौरान सरकार के स्तर पर इस मामले को लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हुआ है। मुख्य सचिव स्वयं इस मामले को देख रहे हैं। ऐसे में संभावित है कि इस मामले को लेकर हुई अभी तक की कार्यवाही से कैबिनेट को भी अवगत कराया जाएगा। आउटसोर्स आधार पर विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में कार्यरत कर्मचारियों को राहत देने के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष मंत्री महेंद्र सिंह भी कैबिनेट बैठक में इस मामले से अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कर्मियों के लिए निगम गठित करने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री की बजट और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में की गई घोषणाओं को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा स्कूल और अस्पतालों को स्तरोन्नत भी किया जाएगा। उधर, सरकारी स्कूलों में चार हजार प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव अभी तैयार नहीं है। इस मामले को लेकर कैबिनेट बैठक में अनौपचारिक चर्चा ही होगी। शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार करने के लिए कुछ दिनों का समय मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed