{"_id":"63a40e129fb07d3a6271fca4","slug":"himachal-cabinet-ministers-oath-in-raj-bhawan-shimla-on-24-december-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नए साल के लिए टल सकता है सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नए साल के लिए टल सकता है सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार
Thu, 22 Dec 2022 08:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 22 Dec 2022 08:03 PM IST
सार
नए वर्ष 2023 में विधानसभा का शीत सत्र 4 जनवरी के बाद बुलाया जा सकता है। यह पहले 22 दिसंबर से प्रस्तावित था, मगर इसे मुख्यमंत्री के कोविड पॉजिटिव आने के बाद आगे टाला गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की नई सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार अगले साल के लिए भी टल सकता है। यह साल एक हफ्ते बाद शुरू होने जा रहा है। नए वर्ष 2023 में विधानसभा का शीत सत्र 4 जनवरी के बाद बुलाया जा सकता है। यह पहले 22 दिसंबर से प्रस्तावित था, मगर इसे मुख्यमंत्री के कोविड पॉजिटिव आने के बाद आगे टाला गया है। प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद अभी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ही शपथ ली है। अभी मंत्री तय नहीं हो पाए हैं। इसके लिए क्षेत्रीय, जातीय और तमाम तरह के संतुलन साधे जा रहे हैं।
विज्ञापन
नए मंत्रियों के बनने के बाद अन्य विधायक नाराज न हों, यह समीकरण भी बैठाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले आगामी दिनों में कोविड संक्रमण के बाद क्वारंटीन अवधि से वापस आने के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार चाह रहे थे, मगर अब उन्होंने तय किया है कि इसे शीत सत्र के बाद ही किया जाएगा। शीत सत्र चार जनवरी के बाद ही संभावित है। उससे पूर्व 31 दिसंबर तक पर्यटन सीजन के चलते भी इसे करवाना वाजिब नहीं माना जा रहा है। 25 दिसंबर के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी गोवा जा रहे हैं। वह भी इस साल के अंतिम दिनों में ही लौटेंगे। ऐसी तमाम वजहों से मंत्रिमंडल विस्तार अगले वर्ष के पहले या दूसरे सप्ताह के लिए टाला जा सकता है।
विज्ञापन
24 दिसंबर को भी शपथ ग्रहण समारोह होने की रही चर्चा
गुरुवार को यह भी चर्चा रही कि शपथ ग्रहण समारोह 24 दिसंबर को भी हो सकता है। ऐसे संकेत मिलने के बाद अधिकारियों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी। हालांकि, बाद इस संबंध में असमंजस ही बना रहा।
विज्ञापन
पांचवें दिन भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कोविड टेस्ट नहीं हुआ
कोविड महामारी से संक्रमित होने के पांचवें दिन भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कोविड टेस्ट नहीं हुआ है। अब शनिवार को उनका कोविड टेस्ट हो सकता है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल सदन नई दिल्ली में क्वारंटीन पर चल रहे हैं। हालांकि, सुक्खू का स्वास्थ्य ठीक है। वह एहतियातन कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही नई दिल्ली में रुके हुए हैं। हालांकि चिकित्सक उनका एहतियात के तौर पर निरीक्षण कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करनी थी। इसके लिए उनका आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट करवाया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान गए थे।
स्वाइन फ्लू को लेकर भी हिमाचल में अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू के संक्रमण को लेकर भी सरकार ने अलर्ट जारी किया है। इस बीमारी को लेकर जिला चिकित्सा अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। सर्दियों में हर साल स्वाइन फ्लू के मामले सामने आते रहे हैं। यह महामारी भी जानलेवा है। यह उल्लेखनीय है कि लाहौल-स्पीति के कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर को भी स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है। रवि ठाकुर राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।