{"_id":"5c977d08bdec2258a543215b","slug":"himachal-cabinet-ministers-appreciate-cm-jairam-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम ठाकुर उन मुख्यमंत्रियों में दूसरे नंबर पर, जिनसे मतदाता संतुष्ट: मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम ठाकुर उन मुख्यमंत्रियों में दूसरे नंबर पर, जिनसे मतदाता संतुष्ट: मंत्री
Sun, 24 Mar 2019 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Mar 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार के मंत्रियों और पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को देशभर में मुख्यमंत्रियों के कामकाज और जनता के उनसे प्रभावित होने के आकलन के एक सर्वे में अव्वल रहने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को देशभर में टॉप परफॉर्मरों में दूसरे स्थान में आंका गया है।
विज्ञापन
यह सर्वे सी-वोटर आईएएनएस स्टेट ऑफ द नेशन ट्रैकर ओपिनियन पोल के तहत हुआ है। इसमें कहा गया है कि मतदाता उनके कामकाज से संतुष्ट हैं। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, गोविंद ठाकुर, किशन कपूर, सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र कंवर और डॉ. राजीव सैजल ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सम्मान सारे हिमाचलवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की है कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य के मुख्यमंत्री को इतना बड़ा सम्मान मिलना गौरव की बात है।
विज्ञापन
यह मुख्यमंत्री के सरल व्यक्तित्व और आमजन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग मुख्यमंत्री की सभ्य और सरल छवि पर टीका-टिप्पणी करते रहते हैं लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि जनता सब कुछ जानती है और पूरा आकलन करती है।