{"_id":"5d2cadc48ebc3e6cad333d28","slug":"himachal-cabinet-meeting-today-on-16-july-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, ये निर्णय होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, ये निर्णय होने की उम्मीद
Tue, 16 Jul 2019 03:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Jul 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय शिमला में आयोजित की जा रही है। बैठक में राज्य विधानसभा के मानसून सत्र पर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
बजट सत्र के संक्षिप्त होने के कारण इस बार सत्र लंबा हो सकता है। यह 10 से 15 दिन का प्रस्तावित है। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में ओल्ड लाइन पर बने भवनों पर चर्चा हो सकती है। हिमाचल में सैकड़ों भवन असुरक्षित हैं।
विज्ञापन
असुरक्षित भवनों के नक्शों को जल्द पास करने पर भी निर्णय हो सकता है। बसों की ओवरलोडिंग पर भी चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदलने पर भी फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
बैठक में कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज, महेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. रामलाल मारकंडा, वीरेंद्र कंवर, सरवीन चौधरी, विपिन परमार, गोविंद सिंह ठाकुर सहित आला अधिकारी भी मौजद हैं।