{"_id":"6108279fc26bcf12b916c8b9","slug":"himachal-cabinet-meeting-today-many-important-decisions-will-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई अहम फैसले होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई अहम फैसले होंगे
Tue, 03 Aug 2021 02:06 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:06 AM IST
सार
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश विधानसभा के परिसर में होगी।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को राज्य विधानसभा की दूसरे दिन की बैठक के संपन्न होने के बाद होगी। इसमें कई अहम फैसले होंगे। बैठक में प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जा रहे बिलों के ड्राफ्ट को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा कई संस्थानों के स्तरोन्नयन सहित अन्य मामले भी बैठक में जा सकते हैं। यह बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश विधानसभा के परिसर में होगी।
विज्ञापन
विधानसभा के मानसून सत्र में आज हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन वीरभद्र सिंह, नरेंद्र बरागटा के अलावा अमर सिंह चौधरी, राम सिंह और मोहन लाल के देहांत के शोक प्रस्ताव सदन में रखे गए। सदन की कार्यवाही में करीब साढ़े चार घंटे तक शोकोद्गार ही व्यक्त किए गए। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग भी की। इसके बाद सदन की बैठक दूसरे दिन लिए स्थगित कर दी गई। आज सदन में हंगामे के आसार हैं।
विज्ञापन