फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet meeting today 19 january

हिमाचल कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

Sat, 19 Jan 2019 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Jan 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting today 19 january

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में कैबिनेट बैठक होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। मंत्रिमंडल सरकारी स्कूलों में नियुक्त साढ़े पांच हजार से अधिक पीटीए शिक्षकों को नियमित अध्यापकों के बराबर वेतन और भत्ते देने पर फैसला ले सकता है।

विज्ञापन


गरीबों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण को हिमाचल में लागू करने के प्रारूप पर भी फैसला हो सकता है। प्रस्तावित इनवेस्टर मीट के लिए उद्योग विभाग की अब तक की तैयारियों की भी समीक्षा होगी।
विज्ञापन


बीते दिनों पीटीए शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में बड़ा तोहफा देने का आश्वासन दिया था। पीटीए शिक्षकों को नियमित करने में कानूनी पेच फंसने के चलते संभावित है कि इन्हें नियमित शिक्षकों के बराबर स्केल देकर राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें सशर्त नियमित करने को लेकर सरकार ने बीते दिनों फैसला लिया था, लेकिन सुप्रीमकोर्ट में मामला विचाराधीन होने से ऐसा करने में मुश्किलें पेश आ रही हैं।

नर्सों के नए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को मिल सकती है मंजूरी

himachal cabinet meeting today 19 january

सूत्रों के मुताबिक कानून और वित्त महकमे ने पीटीए शिक्षकों को नियमित शिक्षकों के बराबर स्केल देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बैठक के बाद इनवेस्टर मीट में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को हिमाचल में पूंजी निवेश करने के लिए सरकार ने नया पोर्टल विकसित किया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पोर्टल की लांचिंग करेंगे। गरीबों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था को किस तरह लागू किया जाए और कितनी आय सीमा वालों को इस व्यवस्था का लाभ मिले, इस पर फैसला हो सकता है।

विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के अलावा कुछ संस्थानों को अपग्रेड करने तथा कुछ नए संस्थानों को भी हरी झंडी मिल सकती है। मंत्रिमंडल बैठक में नर्सों के नए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को मंजूरी मिल सकती है। अस्पतालों में बैचवाइज भर्ती होनी है।

इसके चलते नर्सों के नियमों को बदलने का मामला भी कैबिनेट में लाया जा रहा है। हिमाचल में नए प्लानिंग एरिया बनाने को भी कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। डॉक्टरों की भर्ती और अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट के पद भरने पर भी चर्चा होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed