फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet meeting on 18 september

कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को मिल सकती है ये बड़ी सौगात

Mon, 18 Sep 2017 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Sep 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting on 18 september

विधानसभा चुनाव में कर्मचारी वोट बैंक को साधने के लिए सरकार सोमवार को होने वाली कैबिनेट में कई बड़े फैसले ले सकती है। कर्मचारियों के लिए 4-9-14 निश्चित पदोन्नति सेवालाभ (एसीपी) दे सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सरकार इसकी लंबे समय से तैयारी कर रही है। इसके अलावा रोजगार पर फोकस करते हुए कई विभागों के रिक्त पद भरने पर मुहर लगाने के साथ पीटीए अध्यापकों के सशर्त नियमितीकरण पर भी फैसला आ सकता है।
विज्ञापन


चुनाव से ठीक पहले सरकार कर्मचारियों को साधने के लिए 4-9-14 पदोन्नति लाभ यानि नौकरी लगने के 4 वर्ष की सेवा के बाद पहली निश्चित पदोन्नति दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोट बैंक साधने को सरकार दे सकती है 4-9-14 पदोन्नति लाभ

himachal cabinet meeting on 18 september

सेवाकाल पूरे करने के बाद कर्मचारियों को अगले पद पर पदोन्नत होने के लिए उसके रिक्त होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पद रिक्त नहीं भी हुआ तो उसका वेतनमान उस कर्मचारी को मिल जाएगा।

यह सिलसिला कर्मचारी के 9 वर्ष की सेवा पूरी करने और फिर 14 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने के बाद प्रभावी रहेगा। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 वर्ष करने पर भी मंथन चल रहा था। 

 

लेकिन 18 सितंबर की बैठक में इसका एजेंड़ा प्रस्ताव आने की संभावना बेहद कम है। कई मंत्री अनुपूरक एजेंडा में अपने विभागों में रिक्त पदों को भरने के मामले ला रहे हैं।

आईटी कंपनियों को 28 करोड़ टैक्स छूट का मामला, चाय बगानों का लैंड यूज बदलने का मामला आने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed