फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet meeting on 08 january 2019 at shimla

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, खुलेगा नौकरियों का पिटारा

Tue, 08 Jan 2019 10:43 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 08 Jan 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting on 08 january 2019 at shimla

हिमाचल सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय शिमला में शुरू हो गई है। बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियों को मंजूरी दी जा सकती है। इनमें 200 डॉक्टरों की भर्ती भी शामिल है। डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन


विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का दर्जा बढ़ाने के अलावा कृषि विभाग में अधिकारियों के लिए दो दर्जन से ज्यादा वाहनों की खरीद को भी हरी झंडी दी जा सकती है। वहीं, इंटरव्यू खत्म होने के बाद 15 नंबरों को आवंटित करने की प्रक्रिया में बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन

केंद्र ने हिमाचल को दिए 95 करोड़ : गोयल

himachal cabinet meeting on 08 january 2019 at shimla

केंद्र सरकार ने 16वीं लोकसभा के दौरान सांसद निधि में देश के 36 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पिछले साढ़े चार साल में 10485.00 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की।

इसमें से 9347.33 करोड़ रुपये विभिन्न विकास योजनाओं पर खर्च किए गए। केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री विजय गोयल ने शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप के सवाल के जवाब में लोकसभा में बताया कि केंद्र

सरकार ने 16वीं लोकसभा के दौरान सांसद निधि के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए पिछले साढ़े चार साल के दौरान 95.00 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की, जिसमें से  83.83 करोड़ रुपये विभिन्न विकास योजनाओं पर खर्च किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed