कैबिनेट की बैठक में मिलेगी इन पदों को भरने की मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल कई पदों को भरने को मंजूरी दे सकता है। बैठक में और भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल सोमवार को विधि अधिकारियों समेत कई अन्य पदों को भरने को मंजूरी दे सकता है। सीएम वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन पांच सितंबर को दोपहर बाद दो बजे होगा।
इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। राज्य मंत्रिमंडल की इस बैठक में लॉ अधिकारियों के दस पदों को भरने को मंजूरी देने की तैयारी चल रही है तो कई महकमों में विभिन्न श्रेणियों के सैकड़ों पदों को भी भरा जा रहा है। बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और कई डिग्री कॉलेजों के लिए कई पदों को भी मंत्रिमंडल मंजूरी दे सकता है।
इन पर भी चर्चा संभव
किन्नौर जिले की जंगी-थोपन-पोवारी ऊर्जा परियोजना की मौजूदा स्थिति पर भी कै बिनेट की स्वीकृति मिल सकती है। इसके अलावा राज्य सरकार के परिवहन विभाग नियमों में भी कुछ संशोधन किए जा रहे हैं। नाहन मेडिकल कॉलेज के फीस ढांचे पर भी कैबिनेट में चर्चा संभव है।
मंत्रियों को एजेंडों की प्रतियां मिल गई हैं, मगर सोमवार को सुबह भी कई अनुपूरक विषय भी बैठक में चर्चा के लिए जोडे़ जा सकते हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में टीसीपी संशोधन विधेयक पर भी चर्चा संभव है। अवैध भवनों को वैध करने के नए कानून पर प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस पर राज्य सरकार गंभीरता से विचार-मंत्रणा कर रही है।