फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Cabinet Meeting latest update, decision on corona restrictions may be taken

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल कैबिनेट की बैठक में कोरोना बंदिशों समेत इन फैसलों पर लगेगी मुहर

Wed, 13 Jul 2022 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Jul 2022 09:00 PM IST
सार

 प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को होगी। इसमें कोरोना बंदिशों पर फैसला हो सकता है। प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मास्क पहनना अनिवार्य किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Himachal Cabinet Meeting latest update, decision on corona restrictions may be taken
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को होगी। इसमें कोरोना बंदिशों पर फैसला हो सकता है। प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मास्क पहनना अनिवार्य किया जा सकता है। एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती के बारे में भी निर्णय हो सकता है कि इसे राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से करना है या फिर काउंसलिंग के आधार पर किया जाना है। कैबिनेट की इस बैठक में राज्य में कई संस्थानों को स्तरोन्नत करने का मामला भी जा सकता है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की यह बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे बुलाई गई है। सीएम जयराम ठाकुर की बजट घोषणाओं को भी कैबिनेट की इस बैठक में मंजूरी मिल सकती है। राज्य विधानसभा चुनाव के महज ढाई-तीन महीने ही बचे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अधिकतर घोषणाओं को लागू करने की भी बाध्यता बनी हुई है। विभागों को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। कैबिनेट की इस बैठक में मानसून सत्र की तिथियों पर भी चर्चा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed