फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet meeting decisions on assembly monsoon session

19 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Tue, 16 Jul 2019 06:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jul 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions on assembly monsoon session

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से शुरू हो रहा है। 11 दिन तक चलने वाला सत्र 31 अगस्त को खत्म होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


आमतौर पर मानसून सत्र एक हफ्ते से ज्यादा नहीं चलता है। विधानसभा सचिवालय से परामर्श के बाद मानसून सत्र की तिथियां तय कर ली गई हैं। पिछले बजट सत्र में लोकसभा चुनाव के चलते कम बैठकें हो पाने के कारण इस बार मानसून सत्र लंबा होगा।
विज्ञापन


बजट सत्र में 13 सिटिंग ही हो पाई थीं, जबकि साल में 35 सिटिंग पूरी होना जरूरी है। ऐसे में मानसून सत्र की तरह ही आगामी शीत सत्र भी लंबा खिंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल रक्षकों को अब मिलेगा 3000 रुपए प्रति माह मानदेय

himachal cabinet meeting decisions on assembly monsoon session

इसके अलावा कैबिनेट ने 6720 जलरक्षकों, पैरा फिटरों और पैरा पंप आपरेटरों के मानदेय में भी 900 से 1000 रुपये की बढ़ोतरी की है। बैठक में आईपीएच विभाग से संबद्ध वाटर गार्डों का मानदेय 2100 रुपये से बढ़ाकर 3000 करने की स्वीकृति दी।

पैरा फिटरों और पैरा पंप आपरेटरों का मानदेय 3000 से 4000 रुपये करने का फैसला लिया है। इसका लाभ हिमाचल के 6220 वाटर गार्डों और 500 पैरा फिटरों और पैरा पंप आपरेटरों को मिलेगा।

कैबिनेट ने सौर ऊर्जा का समुचित उपयोग करने के लिए सरकार ने सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम स्थापित करने पर 30 फीसदी स्टेट सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।

इसमें इंस्टाल करने की लागत भी शामिल होगी। यह उपदान 100 और 200 एलपीडी के उपकरणों की स्थापना पर राज्य के तमाम घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed