फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet meeting decisions CM Jairam Thakur chairs cabinet meeting

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, मकान बनाने वालों के लिए भी बड़ी राहत

Tue, 06 Mar 2018 09:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 06 Mar 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions CM Jairam Thakur chairs cabinet meeting
कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते सीएम जयराम ठाकुर।

हिमाचल की20 नगर पंचायतों में अब टीसीपी एक्ट लागू होगा। इन नगर पंचायतों में टीसीपी नियमों के तहत ही भवनों का निर्माण होगा। प्रदेश सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


हिमाचल के कुल 54 में से 34 शहरों में नगर एवं ग्राम नियोजन नियम 1977 लागू था। अब 20 नगर पंचायतों को भी इसमें मर्ज किया गया है। इन शहरों में सुन्नी, कोटखाई, जुब्बल, अर्की, राजगढ़, श्री नैनादेवी जी, दौलतपुर, संतोषगढ़, ताहलीवाल, कांगड़ा, नुरपूर, नगरोटा, देहरा, ज्वालामुखी, ज्वाली, छवारी, सरकाघाट, रिवालसर, करसोग और बंजार शामिल है। 

विज्ञापन

सरकार ने इन्हें दी शक्तियां

himachal cabinet meeting decisions CM Jairam Thakur chairs cabinet meeting

लोगों को इसके लिए टीसीपी कार्यालय में आवेदन नहीं करना होगा। प्रदेश सरकार ने टीसीपी निदेशक की शक्तियां नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) या पंचायत सचिव को देने का फैसला लिया है।

यह अधिकारी नगर पंचायतों में भवनों के नक्शे और अन्य स्वीकृतियां सिंगल विडो सिस्टम से करेंगे। वर्तमान इन शहरों में अर्बन डेवलपमेंट एक्ट लागू था। अब इसके साथ अब इन शहरों में टीसीपी एक्ट लागू किया गया है। 

एक साथ होंगे नक्शे पास
प्रदेश सरकार ने इन शहरों में लोगों के भवन संबंधित नक्शे पास करने के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। महीने में दो बार इन निकायों में अफसर बैठेंगे। इसमें भवनों के नक्शे के अलावा अन्य बिजली पानी के लिए एनओसी भी जारी किए जाएंगे। 

748 लाख की लागत से बनेगा क्षेत्रीय सुगमता केंद्र

himachal cabinet meeting decisions CM Jairam Thakur chairs cabinet meeting

कैबिनेट ने आयुष मंत्रालय के  नेशनल मेडिसनल प्लांट्स बोर्ड के तहत 748.30 लाख रुपये की लागत से मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में क्षेत्रीय सुगमता केंद्र बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए 149.60 लाख रुपये प्रति वर्ष दिए जाएंगे।

सुगमता केंद्र बनाने का उद्देश्य औषधीय पौधों का संरक्षण, खेती करना व इन पौधों पर शोध और प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है।

कांगड़ा के भवारना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर 50 बेड की क्षमता वाले सिविल अस्पताल का दर्जा देने का फैसला भी लिया गया। सिविल अस्पताल के लिए 20 नए पद सृजित करने का भी फैसला हुआ।

मंडी जिले के बालीचौकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अप्रगेड करने का भी फैसला हुआ।
कांगड़ा जिले के शाहपुर में उप कोषागार कार्यालय खोलने और अकाउंट लॉटरी विभाग में पांच नए पद सृजित करने का भी फैसला हुआ।
कुल्लू जिले के पतलीकूहल में फायर पोस्ट खोलने को लेकर भी फैसला लिया गया।

विज्ञापन

इन पर नहीं हुआ फैसला

himachal cabinet meeting decisions CM Jairam Thakur chairs cabinet meeting

कैबिनेट ने हिमाचली फिल्मों को पहचान दिलाने पर भी विचार विमर्श किया। हिमाचली फिल्मकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और पुरस्कार मिले इसके लिए कैबिनेट ने चर्चा की। भविष्य में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जा सकता है।

कैबिनेट ने पूर्व विधायक कैप्टन आत्मा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया। कैबिनेट ने उत्तर पूर्व राज्यों में हुए चुनावों  में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी।

इन पर नहीं हुआ फैसला
कंडक्टर भर्ती मामले पर कोई चर्चा नहीं हुई। प्रदेश सरकार ने हरियाणा सरकार से चीनी खरीदने का फैसला लिया है। इस मामले को भी मंजूरी के लिए कैबिनेट की बैठक में नहीं लाया गया।

संशोधित स्पोर्टस बिल का मामला भी कैबिनेट की बैठक में इस बार नहीं लाया जा सका। मंदिरों में सोना और चांदी के रूप में आए चढ़ावे को सिक्कों में बदलने और इन्हें श्रद्धालुओं को बेचने के लिए भी संबंधित विधेयक के संशोधित प्रारूप पर चर्चा नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed