फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cabinet meeting: Decision to open school for class 10th-12th today

हिमाचल कैबिनेट बैठक: 10वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का फैसला आज

Thu, 22 Jul 2021 10:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jul 2021 10:36 AM IST
सार

हरियाणा ने बीते दिनों नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने 11वीं और 12वीं के स्कूलों को 26 जुलाई से खोलने का एलान किया है। गुजरात में 12वीं कक्षा के स्कूल 15 जुलाई से खुल गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal cabinet meeting: Decision to open school for class 10th-12th today
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जा सकते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे से राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होने जा रही कैबिनेट बैठक में पंजाब, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश की तर्ज पर स्कूल खोलने के संबंध में फैसला हो सकता है। इसके अलावा अगस्त से कोचिंग संस्थान खोलने के भी आसार हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा ने बीते दिनों नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने 11वीं और 12वीं के स्कूलों को 26 जुलाई से खोलने का एलान किया है। गुजरात में 12वीं कक्षा के स्कूल 15 जुलाई से खुल गए हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब ने भी स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश सरकार भी इस पर फैसला ले सकती है। शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने के लिए दो विकल्प सरकार को भेजे हैं।
विज्ञापन


पहले विकल्प में बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को परिजनों के सहमति पत्र पर सिर्फ शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए बुलाने की बात कही है। दूसरे विकल्प में 50 फीसदी क्षमता के साथ विद्यार्थियों को बुलाने की योजना है। सरकार किस विकल्प पर फैसला लेती है, इसका खुलासा कैबिनेट बैठक में होगा। उधर, शिक्षा विभाग में शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के करीब चार हजार पद भरने का मामला बैठक में नहीं जाएगा। अभी वित्त महकमे की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी पर भी निर्णय संभव  
कैबिनेट बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के संबंध में भी प्रस्तुति दी जाएगी। प्रदेश में बसों में ऑक्यूपेंसी को 50 से 100 फीसदी करने पर भी निर्णय हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed