{"_id":"6572cc283af094adaf082d7c","slug":"himachal-cabinet-expansion-will-be-decided-after-cm-sukhvinder-singh-sukhu-returned-to-shimla-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मुख्यमंत्री के शिमला लौटने पर स्पष्ट होगी मंत्रिमंडल विस्तार पर स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मुख्यमंत्री के शिमला लौटने पर स्पष्ट होगी मंत्रिमंडल विस्तार पर स्थिति
Fri, 08 Dec 2023 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:26 PM IST
सार
राजनीतिक चिंतकों का मानना है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस हाईकमान से इस पर स्थिति स्पष्ट कर ली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर अटकलें लग रही हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शिमला लौटने का इंतजार है। सुक्खू के शिमला आने के बाद ही इस बारे में स्थिति स्पष्ट होगी। सीएम सुक्खू ने कुछ हफ्ते पहले कहा था कि पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद कैबिनेट विस्तार किया जाएगा, जो आ चुके हैं।
विज्ञापन
इससे पहले वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार ने भी बयान दिया था कि राज्य सरकार के एक साल के जश्न के दौरान नए मंत्रियों की नियुक्तियां की जाएंगी, मगर अभी तक इस संबंध कोई हलचल नजर नहीं आ रही है। हालांकि, राजनीतिक चिंतकों का मानना है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस हाईकमान से इस पर स्थिति स्पष्ट कर ली है।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल का यह विस्तार सुक्खू सरकार के एक साल के समारोह से पहले होगा कि उसके बाद होगा, इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है। 11 दिसंबर या इससे पहले नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की कोई तैयारी नहीं लग रही है। उल्लेखनीय है कि एक मंत्री बिलासपुर और एक अन्य कांगड़ा से बनाया जा सकता है। इस बारे में सीएम पहले से ही संकेत दे चुके हैं। मंत्री पद के प्रमुख तलबगारों में कांगड़ा से सुधीर शर्मा, यादविंद्र गोमा, संजय रतन हमीरपुर से राजेंद्र राणा और बिलासपुर से राजेश धर्माणी हैं।
विज्ञापन