फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal bypolls: Nominations of six including four covering candidates rejected

हिमाचल उपचुनाव: चार कवरिंग उम्मीदवारों समेत छह के नामांकन खारिज

Mon, 11 Oct 2021 09:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Oct 2021 09:33 PM IST
सार

हिमाचल में नामांकन पत्रों की छंटनी की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई है। छंटनी के बाद चार कवरिंग उम्मीदवारों सहित छह के नामांकन खारिज किए गए हैं। मंडी से कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार सुंदर सिंह ठाकुर और भाजपा की कवरिंग प्रत्याशी प्रियंता शर्मा का नामांकन अस्वीकृत किए गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal bypolls: Nominations of six including four covering candidates rejected
चुनाव आयोग(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा संसदीय क्षेत्र, अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की छंटनी की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई है। छंटनी के बाद चार कवरिंग उम्मीदवारों सहित छह के नामांकन खारिज किए गए हैं। मंडी से कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार सुंदर सिंह ठाकुर और भाजपा की कवरिंग प्रत्याशी प्रियंता शर्मा का नामांकन अस्वीकृत किए गए हैं। अर्की से इंडियन नेशनल कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार सतीश कुमार कश्यप, फतेहपुर से कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार जीत कुमार का नामांकन अस्वीकृत हो गया है। निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम चंद का नामांकन तकनीकी कारणों से खारिज किया गया है। जुब्बल-कोटखाई से निर्दलीय प्रत्याशी केवल राम नेगी का नामांकन भी तकनीकी कारणों से अस्वीकृत हुआ है। प्रत्याशी 13 अक्तूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।  

विज्ञापन


उपचुनाव फिर न बन जाएं कोविड संक्रमण फैलने का कारण
 हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर राजनीतिक दलों के प्रचार के रफ्तार पकड़ने के साथ कोविड संक्रमण बढ़ने का खतरा फिर बढ़ गया है। भाजपा और कांग्रेस की रैलियों में कोरोना निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी बार-बार कोविड निर्देशों का सख्ती से पालन करने की बात कह चुके हैं। सोमवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई रैली में भी कोविड नियमों का खुलेआम उल्लंघन हुआ। लोगों ने न मास्क पहने थे और न ही उचित दूरी के नियम का पालन हुआ। कोविड निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए मुख्य सचिव, डीजीपी और जिलों के अधिकारियों को सीधे तौर पर जिम्मेदार बनाया गया है।
विज्ञापन


कहा गया है कि अगर कोई प्रत्याशी या राजनीतिक दल कोविड-19 की गाइडलाइंस का उल्लंघन करता है तो उसे किसी भी सूरत में आगे रैली या बैठक के लिए अनुमति न दी जाए। प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियों और बैठकों का दौर जारी है, लेकिन चुनाव मशीनरी निर्देशों का सख्ती से पालन कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। खास बात यह है कि इसी साल सोलन, मंडी समेत कई नगर निगमों में हुए चुनाव के दौरान भी कोविड निर्देशों का उल्लंघन हुआ था। इसके बाद प्रदेश में कोविड के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसी दौरान ही तत्कालीन मुख्य सचेतक एवं जुब्बल कोटखाई के विधायक रहे नरेंद्र बरागटा भी संक्रमण की चपेट में आ गए थे और बाद में उनका निधन हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed