फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal budget session second phase from 26 march

बजट सत्र के दूसरे चरण में फिर हंगामे के आसार, विपक्ष ने बनाई ये रणनीति

Mon, 26 Mar 2018 12:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 26 Mar 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
himachal budget session second phase from 26 march

नौ दिन के सत्रावसान के बाद सोमवार से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा। सरकार सदन में 41,440 करोड़ का बजट पेश कर चुकी है, जिस पर अब कटौती प्रस्ताव लाए जाएंगे। अब तक चले सत्र में विपक्ष ने जमकर हंगामा करने के साथ पांच बार वाकआउट किया।

विज्ञापन


सरकार के बजट से नाखुश विपक्ष अब और आक्रामक रुख अपना सकता है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की सोमवार दोपहर बाद दो बजे शुरू हो रहे सत्र से पहले विधायक दलों की बैठकें होंगी।
विज्ञापन


दोनों दल भाजपा और कांग्रेस सदन की कार्यवाही को लेकर अपनी रणनीति तय करेंगे। पांच अप्रैल तक चलने वाली विधानसभा की कार्यवाही में सरकार क्लस्टर यूनिवर्सिटी बिल और नए सिरे से खेल विधेयक ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने की तैयारी

himachal budget session second phase from 26 march

6 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र में 16 से 25 मार्च तक सत्रावसान रहा। अब तक नौ दिन चले सत्र में बजट पेश करने के साथ बजट पर चर्चा पूरी हो चुकी है। बजट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वाकआउट किया था।

विपक्ष ने बजट में वित्तीय प्रबंधन और राजस्व सृजन की दिशा और दशा तय नहीं होने का आरोप सरकार पर जड़ा है। बेरोजगारों के लिए नौकरियां नहीं देने के साथ चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप भी विपक्ष ने जड़ा है। सदन के भीतर और बाहर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयारी की है।

दूसरी तरफ, सरकार भी होमवर्क कर सदन में उतरेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बीच टोल बैरियर समाप्त करने जैसे एलान कर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। सरकार कर से जुड़े मामलों में रिकवरी के लिए वन टाइम सेटलमेंट बिल भी ला सकती है। इसके अलावा सदस्यों के बजट कटौती प्रस्तावों पर भी सदन में चर्चा होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed