फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal budget session argument between cm jairam and mukesh agnihotri

सीएम जयराम और मुकेश अग्निहोत्री में तीखी नोकझोंक, सदन में हंगामा

Thu, 08 Mar 2018 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 08 Mar 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
himachal budget session argument between cm jairam and mukesh agnihotri

विधानसभा में भू-अधिनियम की धारा-118 को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही सीएम के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने धारा-118 को लेकर चेहरा उजागर करने की बात कही है।

विज्ञापन


मुकेश बोले जांच कराने की चेतावनी से विपक्ष नहीं डरेगा। विपक्ष ने कांग्रेस के विधायकों के चेहरे उजागर करने और सदन में बैठने के लायक नहीं होने के बात का कड़ा विरोध कर हंगामा किया। विपक्ष की ओर से किए गए हंगामे के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष धमकी दे और हम चुप रहें ऐसा नहीं होगा। 

विज्ञापन

सीएम को मुकेश ने टोका तो बढ़ा विवाद

himachal budget session argument between cm jairam and mukesh agnihotri

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की ओर से विधानसभा सत्र की शुरूआत ठीक नहीं रही है। सरकार को दो महीने का कार्यकाल हुआ है। ऐसा कोई काम नहीं किया गया जिससे किसी को ठेस पहुंची हो।

आरोप तब लगाए जाते हैं जब कुछ किया हो। अगर विपक्ष बात समझता तो बीते मंगलवार को ही मामले का हल हो जाता।

उन्होंने विपक्ष से कहा कि भू-अधिनियम की धारा-118 को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में बहुत कुछ कहा, लेकिन बाहर जाने पर सदन में स्थिति स्पष्ट की गई। उन्होंने विपक्ष से कहा कि इस तरह का गुस्सा वाजिब नहीं है। विपक्ष सदन में व्यवस्था कायम रखे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जब भू अधिनियम की धारा-118 को लेकर स्थिति स्पष्ट कर रहे थे तो उस दौरान बीच में कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने सीट पर खड़े होकर बयानबाजी शुरू कर दी। इस बीच सदन में और तकरार बढ़ गई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शब्दों के तीखे वार होते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed