{"_id":"62557627ea36600a2105e91e","slug":"himachal-board-of-technical-education-one-month-free-coaching-for-lit-pat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: लीट-पैट के लिए मिलेगी एक माह की निशुल्क कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: लीट-पैट के लिए मिलेगी एक माह की निशुल्क कोचिंग
Tue, 12 Apr 2022 06:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Apr 2022 06:24 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए सभी राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों व्यवस्था की है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को अपने जिले के नजदीकी संस्थान में एक माह की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल बाद हो रहे लीट और पैट के लिए अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। अभ्यर्थियों को इसके लिए 16 अप्रैल तक पंजीकरण करवाना होगा। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए सभी राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों व्यवस्था की है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को अपने जिले के नजदीकी संस्थान में एक माह की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। हर रोज दो घंटे की कोचिंग दी जाएगी। पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी को नजदीक के बहुतकनीकी संस्थान में जाकर एप्लीकेशन देनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थी का पंजीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रश्न के सही उत्तर पर मिलेंगे चार, गलत पर कटेगा एक अंक
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड 600 अंक की बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और 400 अंक की लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट (लीट) लेगा। पैट में अभ्यर्थियों से 150, जबकि लीट के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। एक प्रश्न के सही उत्तर पर अभ्यर्थी को चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर देने पर एक अंक काटा जाएगा। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से 15 मई को सुबह 10 बजे से एक बजे तक बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा करवाएगा। लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट (लीट) 22 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।
विज्ञापन
बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा 600 अंक की होगी। इनमें 50 प्रश्न गणित, 50 प्रश्न भौतिक ज्ञान, 30 प्रश्न रसायन विज्ञान और 20 प्रश्न अंग्रेजी के पूछे जाएंगे। लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट 400 अंकों का होगा। इसमें 100 प्रश्न अभ्यर्थियों से पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और सामान्य ज्ञान के 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर हर प्रश्न का एक अंक काटा जाएगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड 600 अंक का बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और 400 अंक का लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट (लीट) लेगा। सही प्रश्न के चार अंक, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में निशुल्क कोचिंग की सुविधा रहेगी। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
विज्ञापन