फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Board of Technical Education created 111 facility centers for LEET and PAT

HPTEB: लीट और पैट के लिए हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बनाए 111 सुविधा केंद्र

Thu, 06 Apr 2023 05:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Apr 2023 05:53 PM IST
सार

 तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट)-2022 के आवेदन प्रदेश भर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में निशुल्क भरने की सुविधा दी है।

विज्ञापन
Himachal Board of Technical Education created 111 facility centers for LEET and PAT
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट)-2022 के आवेदन प्रदेश भर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में निशुल्क भरने की सुविधा दी है। प्रदेश भर में 111 संस्थानों को चिन्हित किया गया है। इनमें 16 बहुतकनीकी संस्थान और 95 आईटीआई को चिन्हित किया गया है। इन संस्थानों पर अभ्यर्थियों के निशुल्क फार्म भरने के साथ-साथ उन्हें ट्रेड चुनने के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा 21 मई और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट का संचालन 28 मई को होगी।

विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन भरे जा रहे हैं। आवेदन भरने के दौरान अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत पेश न आए, इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस बार इन आवेदनों को भरने की सुविधा प्रदेश भर में चल रहे विभिन्न 95 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और बहुतकनीकी संस्थानों में उपलब्ध करवाई गई है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों को भी आवेदन की छूट दी है, जिन्होंने मौजूदा समय में दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं।
विज्ञापन


पहले देखने में आता था कि अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करते थे, लेकिन इनमें से कई प्रकार की त्रुटियां रह जाती थी। इस बार प्रदेश भर में चल रहे विभिन्न 111 संस्थानों में अभ्यर्थियों को लीट-पैट के लिए आवेदन करने की सुविधा मुहैया करवाई गई है। यहां पर निशुल्क आवेदन किया जा सकता है। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजों में ही लगे अधिक पानी के अधिक कनेक्शन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कई विधायक कह रहे हैं कि जल जीवन मिशन के तहत पानी के अधिक कनेक्शन कागजों में ही लगे हैं। कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में जरूरत के हिसाब से पानी के कनेक्शन लगा दिए जाएंगे। इंदौरा में 24,251 पेयजल नल कनेक्शन लगाए गए हैं। 1532 कनेक्शन लगाना शेष हैं। 

आठ साल में 65 फीसदी हुआ आईआईएम धौलाकुआं का भवन निर्माण
 मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि बीते आठ साल में आईआईएम धौलाकुआं का 65 फीसदी भवन निर्माण हुआ है। सरकार की ओर से 1010-15 बीघा भूमि निर्माण के लिए निशुल्क दी गई। अब पता लगाया जाएगा कि संस्थान के निर्माण के लिए कितनी भूमि की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों के अधिकारों को भी सुरक्षित किया जाएगा।


प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि चिह्नित स्थान से हटकर आईआईएम का निर्माण हो रहा है। गांवों के वैकल्पिक मार्ग इस कारण बंद हो रहे हैं। जवाब में तकनीकी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में धौलाकुआं को आईआईएम मिला। इसके लिए 392 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। वैकल्पिक मार्गों के लिए अलग से सात करोड़ की राशि मंजूर की गई है। दो करोड़ रुपये लोकनिर्माण विभाग को जारी भी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed