फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Board of School Education: Term2 examinations of class 9th and 11th will start from this day, proposed datesheet released

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: इस दिन से शुरू होंगी नौवीं और 11वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षाएं, प्रस्तावित डेटशीट जारी

Sat, 05 Feb 2022 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Feb 2022 06:31 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव मधु चौधरी ने कहा कि परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल बोर्ड की वेबसाइट hpbose पर अपलोड किया है। अगर कोई सुझाव देना चाहता है तो वह 10 दिन के भीतर बोर्ड को ई-मेल www.hpbosesocond1.19@gmail.comके माध्यम से भेज सकता है। 
 

विज्ञापन
Himachal Board of School Education: Term2 examinations of class 9th and 11th will start from this day, proposed datesheet released
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नौवीं और 11वीं  कक्षा की टर्म-2 परीक्षाओं की प्रस्तावित डेटशीट जारी कर दी है। नौवीं की परीक्षाएं आठ से 23 मार्च तक चलेंगी। 11वीं कक्षा की परीक्षाएं चार से 30 मार्च तक होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर 12:45 से शाम चार बजे तक होंगी। बोर्ड प्रबंधन ने प्रस्तावित डेटशीट को लेकर छात्रों, अभिभावकों, अध्यापक वर्ग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हर वर्ग से सुझाव भी मांगे हैं। संबंधित वर्गों को सुझाव बोर्ड की ई-मेल आईडी पर 10 दिनों के भीतर भेजने होंगे। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव मधु चौधरी ने कहा कि परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल बोर्ड की वेबसाइट hpbose पर अपलोड किया है। अगर कोई सुझाव देना चाहता है तो वह 10 दिन के भीतर बोर्ड को ई-मेल www.hpbosesocond1.19@gmail.comके माध्यम से भेज सकता है। 

विज्ञापन


नौवीं कक्षा की परीक्षाओं का शेड्यूल
नौवीं की टर्म-2 परीक्षाओं के शेड्यूल के अनुसार आठ मार्च को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल और तेलुगु विषय की परीक्षा होगी। नौ मार्च को गणित, 11 मार्च को कला-ए, स्वर संगीत, वाद्यसंगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, इन्फॉर्मेशन टेक्नालॉजी इनेवल सर्विसेज, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजूकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पीटेलिटी, बीएफएसआई, अपीरल्स मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की की परीक्षा होगी। 14 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 15 को हिंदी, 17 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 19 को अंग्रेजी, 21 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और 23 मार्च को कला-बी विषय की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


11वीं कक्षा की प्रस्तावित डेटशीट
चार मार्च को 11वीं कक्षा की फिलॉस्पी, पांच को सोशियोलॉजी, सात को फाइनेंशियल लिटरेसी, आठ को बायोलॉजी और हिस्ट्री, नौ को साइकोलॉजी और 11 मार्च को पॉलिटिकल साइंस विषय की परीक्षा होगी। 14 को अकाउंटेंसी व केमिस्ट्री, 15 को जियोग्राफी, डांस/कथक/भारत नाट्यम और फाइन आर्ट, 17 को अंग्रेजी, 19 को इकोनोमिक्स, 21 को होम साइंस, 23 को गणित, 24 को फ्रेंच, संस्कृत और उर्दू विषय की परीक्षा होगी। 25 मार्च को बिजनेस स्टडी, 26 को फिजिक्स, हिंदी और 28 मार्च को कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजूकेशन, योग, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पीटैलिटी, बीएफएसआई, अपीरल्स मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी। 29 को म्यूजिक और 30 मार्च को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed