फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Board of School Education: Schedule for Term-1 examinations of class 9th and 11th in Himachal released

स्कूल शिक्षा बोर्ड: हिमाचल में नौवीं और 11वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Mon, 01 Nov 2021 06:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Nov 2021 06:28 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नौवीं और 11वीं कक्षा की टर्म-1 की परीक्षाएं 18 नवंबर से करवाएगा। यह परीक्षाएं दोपहर दो से पांच बजे तक होंगी। इन टर्म-1 परीक्षाओं में कला-बी सहित कई ऐसे विषय हैं, जिनके प्रश्नपत्र बोर्ड स्कूलों को उपलब्ध नहीं करवाएगा, बल्कि स्कूलों को अपने स्तर पर ही इन विषयों के प्रश्नपत्र तैयार करने होंगे। 
 

विज्ञापन
himachal Board of School Education: Schedule for Term-1 examinations of class 9th and 11th in Himachal released
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नौवीं और 11वीं कक्षा की टर्म-1 की परीक्षाएं 18 नवंबर से करवाएगा। यह परीक्षाएं दोपहर दो से पांच बजे तक होंगी। नौवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होंगी। तीन दिसंबर को इस कक्षा के टर्म-एक परीक्षा की अंतिम परीक्षा होगी। 11वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होकर नौ दिसंबर तक चलेंगी। इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टर्म-1 परीक्षाओं के संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन टर्म-1 परीक्षाओं में कला-बी सहित कई ऐसे विषय हैं, जिनके प्रश्नपत्र बोर्ड स्कूलों को उपलब्ध नहीं करवाएगा, बल्कि स्कूलों को अपने स्तर पर ही इन विषयों के प्रश्नपत्र तैयार करने होंगे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल: आठ नवंबर को कैबिनेट की बैठक, कोरोना बंदिशों, स्कूलों के संचालन पर होगा फैसला
विज्ञापन


नौवीं कक्षा की डेटशीट
18 नवंबर को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल और तेलगू विषय की परीक्षा होगी। 20 नवंबर को गणित और 22 नवंबर को कला-ए, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजूकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड होस्पिटेलिटी , बीएफएसआई, अपीरल्स, ब्यूटी एंड वेलनेस्ट और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 24 को सामाजिक विज्ञान, 26 को हिंदी, 27 को फाइनेंस लिटरेसी और 29 नवंबर को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। वहीं पहली दिसंबर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और तीन दिसंबर को कला-बी विषय की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11वीं कक्षा की डेटशीट
18 नवंबर को फिजिक्स और हिंदी, 20 को साइकोलॉजी, 22 को अंग्रेजी, 23 को जियोग्राफी, डांस और फाइन आर्ट्स, 24 को अकाउंटेंसी और रसायन विज्ञान, 25 को राजनीति विज्ञान, 26 को अर्थशास्त्र, 27 को गृह विज्ञान, 29 को गणित और 30 नवंबर को फ्रेंच, संस्कृत और उर्दू विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा पहली दिसंबर को जीवविज्ञान और इतिहास, दो को बिजनेस स्टडी और तीन दिसंबर को कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा, योगा, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटी, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट,  रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड होस्पिटेलिटी, बीएफएसआई, परिधान, ब्यूटी एंड वेलनैस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी। चार दिसंबर को म्यूजिक, छह को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, सात को समाजशास्त्र, आठ को फिलॉस्फी और नौ दिसंबर को फाइनेंशियल लिटरेसी विषय की परीक्षा होगी। 

विज्ञान में 475  अंक लेने वाले करेंगे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि 12वीं कक्षा की परीक्षा अप्रैल 2021 से संबंधित इंस्पायर स्कॉलरशिप फॉर हायर एजूकेशन के लिए पात्र विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इस दौरान छात्रवृत्ति के लिए केवल वही विद्यार्थी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

जिनके विज्ञान संकाय में कुल अंक 475 या इससे अधिक हैं। पात्र विद्यार्थियों की सूची और एडवाइजरी नोट बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थी एडवाइजरी नोट में दिए गए वेबसाइट लिंक के माध्यम से अपने शैक्षणिक डाटा को अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पात्र विद्यार्थियों को कार्यालय की ओर से पत्र भी प्रेषित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed