फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cabinet meeting on November 8, Restrictions may be imposed if corona cases increase, decision regarding schools

हिमाचल: आठ नवंबर को कैबिनेट की बैठक, कोरोना बंदिशों, स्कूलों के संचालन पर होगा फैसला

Mon, 01 Nov 2021 05:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Nov 2021 05:57 PM IST
सार

सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र विशेष में कोरोना के कुछ मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि आठ नवंबर को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस बारे में चर्चा होगी।  जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पटाखों का ज्यादा इस्तेमाल न करें। 

विज्ञापन
Himachal cabinet meeting on November 8, Restrictions may be imposed if corona cases increase, decision regarding schools
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना संक्रमण के चलते फिर हिमाचल प्रदेश में बंदिशें लगाने के संकेत दिए हैं। जयराम ठाकुर ने आठ नवंबर को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। आगे क्या करना है, इसी पर फैसला लिया जाना है। स्कूलों के संचालन को जारी रखने या न रखने पर भी कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र विशेष में कोरोना के कुछ मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि आठ नवंबर को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस बारे में चर्चा होगी।  जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पटाखों का ज्यादा इस्तेमाल न करें। एक सवाल के जवाब में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों के बहुत से मुद्दे हैं। इनमें जेसीसी और वेतन आयोग भी हैं। दिवाली के बाद भी चीजें होती हैं।  

विज्ञापन


बता दें, सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में दीपावली की छुट्टियां रहेंगी। स्कूलों में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में आठ दिनों की छुट्टियां दी हैं। शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दिवाली की छुट्टियों में आंशिक बदलाव करते हुए पूर्व निर्धारित पांच दिनों की छुट्टियों में पहली नवंबर का एक और दिन शामिल किया है। इस एक दिन को शामिल करने से इन छुट्टियों से पहले और बाद में रविवार होने से आठ दिनों की छुट्टियों का पैकेज बन गया है।  प्रदेश में अभी तक 471 से अधिक विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें करीब 404 अभी सक्रिय केस हैं। ऐसे में आठ नवंबर से स्कूलों के फिर से खोलने या बंद रखने का फैसला कोरोना की स्थिति पर निर्भर करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed